35वें राष्ट्रीय युवा समारोह के दूसरे दिन डॉ. प्रेम भंडारी की ग़ज़ल ने जीता दिल

वासिफुद्दीन डागर, पिनाज मसानी और प्रेम भंडारी ने दिए प्रतिभागियों को टिप्स

35वें राष्ट्रीय युवा समारोह के दूसरे दिन डॉ. प्रेम भंडारी की ग़ज़ल ने जीता दिल

सुर संगम संस्थान और जवाहर कला केंद्र की ओर से कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित किए जा रहे 35वें राष्ट्रीय युवा संगीत समारोह के दूसरे दिन डॉ. प्रेम भंडारी की ग़ज़ल ने दिल जीत लिया

जयपुर। सुर संगम संस्थान और जवाहर कला केंद्र की ओर से कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित किए जा रहे 35वें राष्ट्रीय युवा संगीत समारोह के दूसरे दिन पद्श्री उस्ताद वासिफुद्दीन डागर, पद्मश्री पिनाज मसानी और डॉ. प्रेम भंडारी ने समारोह में अपनी सांगीतिक प्रतिभा का प्रदर्शन करने आए प्रतिभागियों को संगीत के संस्कार दिए साथ ही प्रस्तुति को और अधिक प्रभावी बनाने के टिप्स भी दिए। इससे पूर्व सुबह 10 बजे से शाम 6.00 बजे तक अलग-अलग शहर से आए हुए युवाओं ने शास्त्रीय, लोक और उपशास्त्रीय संगीत में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया साथ ही निर्णायकों के सवालों के जवाब भी दिए। दूसरे दिन प्रतियोगियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा नजर आई। 

डॉ प्रेम भंडारी की ग़ज़ल ने जीता दिल, शाम को आयोजित हुई गीतों भरी शाम
प्रतिस्पर्धा के समापन के बाद शाम को निर्णायकों द्वारा शास्त्रीय, उप शास्त्रीय, लोक और सुगम संगीत की श्रेणियों में से चयनित 13 प्रतिभागियों ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर मुख्य निर्णायकों में से एक उदयपुर के वरिष्ठ ग़ज़ल गायक डॉ. प्रेम भंडारी ने आयोजकों के आग्रह पर मंच संभाला और साहिर लुधियानवी की बहुत ही अर्थपूर्ण और मार्मिक ग़ज़ल " जंग टलती रहे तो बेहतर है, हम सभी के आंगन में शमा जलती रहे तो बेहतर है' पेश करके वहां मौजूद संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया I भंडारी ने इसके बाद एक और ग़ज़ल "चाहत नहीं है कोई परेशान क्या करें, मेरे लिबास से मेरी पहचान क्या करें" सुनाकर वहां मौजूद संगीत के विद्यार्थियों को सुर, लय और ताल के सही मायने समझाये I

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित