अमेरिकी एयरफोर्स का एक F-16 लड़ाकू विमान क्रैश, जमीन से टकराकर लगी भयंकर आग, पायलट सुरक्षित

कैलिफोर्निया में US एयरफोर्स का F-16 लड़ाकू विमान क्रैश

अमेरिकी एयरफोर्स का एक F-16 लड़ाकू विमान क्रैश, जमीन से टकराकर लगी भयंकर आग, पायलट सुरक्षित

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक F-16 लड़ाकू विमान ट्रेनिंग मिशन के दौरान क्रैश हो गया। टकराव से ठीक पहले पायलट पैराशूट से सुरक्षित बाहर निकल गया। ट्रॉना शहर के एयरपोर्ट के पास हुए हादसे के कारणों की जांच जारी है। विमान कंट्रोल खोने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

अमेरिका। अमेरिका के कैलिफोर्निया में गुरुवार को US एयरफोर्स का एक F-16 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। सूत्रों के अनुसार, हादसे से कुछ सेकेंड पहले पायलट को सुरक्षित बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई। विमान में आग लगते ही आसमान में काले धुंए का गुब्बारा सा फैल गया। बताया जा रहा है कि, विमान के जमीन से टकराने से पहले ही पायरट पैराशूट के सहारे बाहर आ गया था, जिससे पायलट की जान बच पाई।

एयरपोर्ट के पास क्रैश हुआ विमान

बताया जा रहा है कि, हादसा अमेरिका के साउथ कैलिफोर्निया के ट्रॉना शहर में एयरपोर्ट से पास हुआ। हादसा उस वक्त हुआ जब विमान ट्रेनिंग मिशन के लिए जा रहा था। फिलहाल, विमान के क्रैश होने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन जांच अभी भी जारी है। हादसे के बाद विमान ने जानकारी देते हुए कहा कि, विमान से अचानक ही कंट्रोल छूट गया था जिसके कारण ये हादसा हुआ।

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला