भरतपुर शहर में सार्वजनिक उपयोग हेतु भूमि आरक्षित, संशोधित अधिसूचना जारी

शहर विकास योजना के क्रियान्वयन को गति देने के उद्देश्य

भरतपुर शहर में सार्वजनिक उपयोग हेतु भूमि आरक्षित, संशोधित अधिसूचना जारी

नगरीय विकास एवं आवासन विभाग ने भरतपुर शहर की योजना संख्या 13 में सार्वजनिक उपयोग के लिए भूमि आरक्षण से जुड़ी अधिसूचना में संशोधन जारी किया है। पूर्व में 16 अप्रैल 2025 को जारी अधिसूचना के तहत प्रस्तावित भूमि उपयोग में संशोधन करते हुए मुख्य मार्गों से जुड़ाव और यातायात सुगमता के लिए भूमि आरक्षित की गई थी।

जयपुर। नगरीय विकास एवं आवासन विभाग ने भरतपुर शहर की योजना संख्या 13 में सार्वजनिक उपयोग के लिए भूमि आरक्षण से जुड़ी अधिसूचना में संशोधन जारी किया है। पूर्व में 16 अप्रैल 2025 को जारी अधिसूचना के तहत प्रस्तावित भूमि उपयोग में संशोधन करते हुए मुख्य मार्गों से जुड़ाव और यातायात सुगमता के लिए भूमि आरक्षित की गई थी। विभाग की ओर से अब उक्त अधिसूचना में संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है। नई अधिसूचना के अनुसार, भरतपुर विकास प्राधिकरण क्षेत्र में स्थित भूमि को राजकीय एवं सार्वजनिक प्रयोजनों के लिए आरक्षित करने के लिए भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम 2013 की धारा 4(1) के तहत आवश्यक संशोधन किए गए हैं।

पूर्व में गठित समिति की अनुशंसाओं को ध्यान में रखते हुए भूमि आरक्षण के प्रस्ताव को अद्यतन करते हुए इसे अंतिम रूप प्रदान किया गया है। संशोधित अधिसूचना में उल्लेखित प्रावधानों के अनुसार भरतपुर विकास प्राधिकरण के सचिव को भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया का प्रमुख अधिकारी नामित किया गया है। यह संशोधन राजकीय कार्यों को प्रभावी बनाने तथा शहर विकास योजना के क्रियान्वयन को गति देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

PFMS के e-UC पोर्टल से अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे उपयोगिता प्रमाण-पत्र, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र PFMS के e-UC पोर्टल से अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे उपयोगिता प्रमाण-पत्र, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र
केन्द्रीय प्रवर्तित योजनाओं के अंतर्गत जारी सहायता अनुदान के व्यय से जुड़े उपयोगिता प्रमाण-पत्र अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे। वित्त (बजट)...
पैंथरों की हरकत पर नजर रखेगा जीएसएस रेडियो कॉलर
सुरों में सजी जीवन की सीख : JLF में गौर गोपाल दास का राग–वैराग्य, कहा- हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई बोझ छुपा होता है
असर खबर का : पशु चिकित्सा केन्द्र पर लगा मिला ताला, अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप को लिखा पत्र : भारत से दालों पर टैरिफ कम करवाने की मांग की, कहा- दलहन उत्पादकों को हो रहा नुकसान
दिल्ली में घने कोहरे की चादर : धुंध के बीच दृश्यता प्रभावित होने से कई उड़ानें रद्द, बहुत खराब श्रेणी में एक्यूआई 
लेबनानी सेना बढ़ा रही अपनी संख्या, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- लेबनानी सेना को क्षमता बढ़ाने के लिए मदद की आवश्यकता