पीएम मोदी ने मुंबई के भांडुप में बस हादसे पर व्यक्त किया शोक, आर्थिक सहायता देने की घोषणा

भांडुप बस हादसा: पीएम मोदी ने जताया शोक

पीएम मोदी ने मुंबई के भांडुप में बस हादसे पर व्यक्त किया शोक, आर्थिक सहायता देने की घोषणा

भांडुप में बेस्ट बस द्वारा राहगीरों को कुचलने की घटना में 4 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री फडणवीस ने पीड़ितों के लिए ₹5 लाख मुआवजे की घोषणा की।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को मुंबई के भांडुप में हुए एक दर्दनाक बस हादसे पर शोक व्यक्त किया। इस हादसे में एक बेस्ट बस ने राहगीरों को कुचल दिया, जिससे तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर करते हुए कहा, मुंबई के भांडुप में हुए हादसे में जानमाल के नुकसान से दुखी हूं। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों।

गौरतलब है कि, सोमवार रात मुंबई के भांडुप रेलवे स्टेशन के पास एक बेस्ट बस के राहगीरों को कुचल देने से चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। यह घटना रात करीब 10:05 बजे स्टेशन रोड पर हुई, जिसके बाद आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिवारों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस चालक संतोष सावंत को हिरासत में ले लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह