Punjab: प्रेमिका के गेटअप में पेपर देने पहुंचा प्रेमी, बायोमैट्रिक से पकड़ा गया

अभ्यर्थी परमजीत कौर का फॉर्म निरस्त किया गया

Punjab: प्रेमिका के गेटअप में पेपर देने पहुंचा प्रेमी, बायोमैट्रिक से पकड़ा गया

परीक्षा केन्द्र पर एग्जाम देने पहुंचे प्रेमी का नाम अंग्रेज सिंह है और वह अपनी प्रेमिका परमजीत कौर की एग्जाम देने के लिए गया था। इस गड़बड़ की पहचान तब हुई जब लड़का बायोमैट्रिक करवाने पहुंचा।

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस द्वारा आयोजित पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। एक प्रेमी अपनी प्रेमिका का पेपर देने के लिए सेंटर पर पहुंचा। प्रेमी ने बिल्कुल अपनी प्रेमिका के जैसा गेटअप धारण किया। लड़की के पहचान पत्र में जैसी फोटो थी बिल्कुल वैसा ही भेष धारण किया था लेकिन बायोमैट्रिक में प्रेमी पकड़ा गया। यह मामला पंजाब के फरीदकोट के परीक्षा केन्द्र का है।

परीक्षा केन्द्र पर एग्जाम देने पहुंचे प्रेमी का नाम अंग्रेज सिंह है और वह अपनी प्रेमिका परमजीत कौर की एग्जाम देने के लिए गया था। इस गड़बड़ की पहचान तब हुई जब लड़का बायोमैट्रिक करवाने पहुंचा। उसके फिंगर प्रिंट उसकी प्रेमिका से मैच नहीं हुए। परीक्षा पर उपस्थित अधिकारियों ने बाद में पुलिस को बुलाया और लड़के को सौंप दिया और अभ्यर्थी परमजीत कौर का फॉर्म निरस्त कर दिया गया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

खराब मौसम के बीच जयपुर बना सहारा : 2 इंटरनेशनल फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग, बाद में सुरक्षित रवाना खराब मौसम के बीच जयपुर बना सहारा : 2 इंटरनेशनल फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग, बाद में सुरक्षित रवाना
खराब मौसम के कारण दिल्ली में लैंडिंग संभव न होने पर दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को जयपुर डायवर्ट। एयर एशिया की...
कापरेन में गहराया पेयजल संकट, तीन दिन से नल सूखे
888 में से 229 सैंपल फेल, 10.75 लाख का वसूला जुर्माना
करोड़ों की सरकारी जमीन अभी भी अतिक्रमियों के कब्जे में, जानें पूरा मामला
वसूली पर ध्यान, खतरे में यात्रियों की जान
ट्रंप का दावा : होर्मुज जलडमरूमध्य फिर कभी बंद न करने पर ईरान सहमत, कहा- दुनिया के लिए एक महान और शानदार दिन
उत्तर प्रदेश में चलती कार बनी आग का गोला : चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान, कार पूरी तरह जलकर खाक