आप के 7 राज्यसभा सांसदों ने दिया पार्टी से इस्तीफा : भाजपा में होंगे शामिल, राघव चड्ढा ने कहा- मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं

अपने निजी फायदों के लिए काम करती है यह पार्टी

आप के 7 राज्यसभा सांसदों ने दिया पार्टी से इस्तीफा : भाजपा में होंगे शामिल, राघव चड्ढा ने कहा- मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं

आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। राघव चड्ढा ने कहा कि दो-तिहाई सांसदों ने विलय के लिए संवैधानिक प्रावधानों का उपयोग किया। उन्होंने पार्टी पर मूल सिद्धांतों से भटकने का आरोप लगाया और जनसेवा जारी रखने के लिए भाजपा चुनने की बात कही है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने का फैसला किया है। आप के राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आप के दो-तिहाई से अधिक राज्यसभा सांसदों ने भाजपा के साथ अपने विलय को औपचारिक रूप देने के लिए संवैधानिक प्रावधानों का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। चड्ढा ने कहा कि हमने फैसला किया है कि हम राज्यसभा में आप के दो-तिहाई सदस्य हैं, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को भाजपा में विलय कर लेंगे। आप को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और 15 साल दिए, अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से भटक गई है। अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि वह कुछ समय से पार्टी की गतिविधियों से खुद को दूर रख रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं उनके अपराधों का हिस्सा नहीं बनना चाहता था। पिछले कुछ सालों से, मुझे लगा कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूँ।

आप सांसद के अनुसार आप के पास अभी राज्यसभा में 10 सांसद हैं और दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने विलय का समर्थन किया है। उन्होंने पुष्टि की कि सांसदों ने जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जिन्हें आज राज्यसभा के सभापति को सौंप दिया गया था। उन्होंने कहा कि उनके अलावा संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल शामिल भाजपा में विलय करने वाले हैं। चड्ढा ने कहा कि हमारे पास दो विकल्प थे या तो पूरी तरह से राजनीति छोड़ देना या सकारात्मक राजनीति के जरिए जनसेवा जारी रखना। दूसरा विकल्प चुनते हुए सांसदों ने भाजपा के साथ जुड़ने का फैसला किया।

Tags: aap

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग