एकता के महाकुंभ में सब ने मिलकर की सेवा, 16 हजार से ज्यादा ट्रेन चलाकर रेलवे ने रचा महाकुंभ में इतिहास

सफल आयोजन के लिए सभी बधाई के पात्र हैं

एकता के महाकुंभ में सब ने मिलकर की सेवा, 16 हजार से ज्यादा ट्रेन चलाकर रेलवे ने रचा महाकुंभ में इतिहास

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महाकुंभ-2025 के आयोजन के बाद प्रयागराज क्षेत्र के स्टेशनों का दौरा किया।

प्रयागराज। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महाकुंभ-2025 के आयोजन के बाद प्रयागराज क्षेत्र के स्टेशनों का दौरा किया। रेल मंत्री ने दौरे की शुरुआत में प्रयागराज जंक्शन के यात्री आश्रय संख्या-3 के निकट स्थित के मेडिकल ऑब्जर्वेशन कक्ष का निरीक्षण किया। इसके बाद मीडिया कर्मियों को संबोधित किया। रेल मंत्री ने महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए रेल कर्मचारियों की प्रशंसा की। उन्होंने रेल कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि स्टेशन पर सभी विभागों के कर्मचारियों ने एकजुट दिन-रात कार्य करके महाकुभ-2025 के आयोजन को सफल बनाया। महाकुंभ में अलग-अलग राज्यों और अलग-अलग क्षेत्रीय रेलवे से आए कर्मचारियों ने प्रयागराज के 9 स्टेशनों पर श्रद्धालुओं के लिए सेवभाव से कार्य किया है, इस सफल आयोजन के लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

रेल मंत्री ने प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि महाकुंभ के दौरान 16000 से अधिक ट्रेनें चलाई गई हैं। रेलवे की मूलयोजना 13000 ट्रेनों के संचालन की थी, परंतु श्रद्धालुओं की आवश्यकता एवं उनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए रेलवे ने 16000 से अधिक ट्रेनों का संचालन किया, जो पिछले कुंभ में संचालित 4000 ट्रेनों की तुलना में चार गुना से अधिक हैं। महाकुंभ-2025 में 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्रान और दर्शन किया। इसमें देश और विदेश के लगभग 4.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने भारतीय रेलवे से यात्रा की। 

4000 करोड़ रुपए से अधिक के इन्फ्रास्ट्रक्चर का किया विकास :

रेल मंत्री ने महाकुंभ के भव्य और दिव्य आयोजन को सफलता पूर्वक सम्पन्न करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। रेल मंत्री ने बिहार एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का भी आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं की उन्नत रेलवे सुविधाएं उपलब्ध करने के लिए 4000 करोड़ रुपए से अधिक के इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास किया, जिसमें प्रयागराज-बनारस खंड का दोहरीकरण, गंगा नदी पर नए पुल का निर्माण, 21 नए आरओबी एवं आरयूबी का निर्माण, नए प्लेटफॉर्म एवं यात्री आश्रय स्थलों का निर्माण शामिल है। निरीक्षण के अगले क्रम में रेल मंत्री ने क्रू लॉबी का निरीक्षण किया, प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर ट्रेन में यात्रियों से रेल की सेवाओं पर उनके अनुभव को पूछा। रेल मंत्री ने दौरे के अगले क्रम में प्रयाग जंक्शन स्टेशन का दौरा किया। इसके बाद प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ-2025 के सफल आयोजन में सहायक वाराणसी मंडल के कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। रेल मंत्री ने प्रयागराज रामबाग में रेलवे के सभी विभागों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी ने मिलकर शानदार काम किया हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष रेलवे बोर्ड सतीश कुमार, महानिदेशक रेलवे सुरक्षा बल मनोज यादव,  महाप्रबंधक-उत्तर मध्य रेलवे उपेन्द्र चन्द्र जोशी, महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे सौम्या माथुर, महाप्रबंधक-उत्तर रेलवे अशोक वर्मा, मंडल रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी, मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। निरीक्षण के अगले क्रम में रेल मंत्री ने सूबेदारगंज स्थित शहीद ज्ञान चंद आरपीएफ बैरक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां रेलवे सुरक्षा बल के जवानों एवं वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों के साथ सेल्फी ली।

Read More केरल में चुनावी माहौल के बीच राहुल गांधी ने की गरीबों के लिए मुफ़्त सरकारी सुविधाओं की मांग, अपनी सरकारी योजनाओं का किया उल्लेख 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना