साहिल की हिरासत तीन दिन बढ़ी

साक्षी हत्याकांड

साहिल की हिरासत तीन दिन बढ़ी

30 मई को कोर्ट ने गुरुवार तक की पुलिस रिमांड पर भेजा था। दिल्ली पुलिस ने साहिल को उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर से 29 मई को गिरफ्तार किया था।

नई दिल्ली। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने 16 साल की लड़की साक्षी की हत्या के आरोपी साहिल की पुलिस हिरासत तीन दिनों की पुलिस हिरासत बढ़ा दिया है। गुरुवार को साहिल की पुलिस हिरासत खत्म हो रही थी जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।

30 मई को कोर्ट ने गुरुवार तक की पुलिस रिमांड पर भेजा था। दिल्ली पुलिस ने साहिल को उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर से 29 मई को गिरफ्तार किया था। साहिल पर आरोप है कि उसने साक्षी पर चाकू से बीस से ज्यादा वार किए। इसके बाद साहिल ने साक्षी के सर को पत्थर से कुचल दिया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में साहिल चाकू से वार करते हुए देखा जा सकता है। इस घटना के समय सड़क पर इस पास सात-आठ लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के मुताबिक साक्षी और साहिल दोस्त थे। उनके बीच 28 भी को बहस हुई थी। घटना वाले दिन साक्षी किसी के जन्मदिन पर जा रही थी जहां रास्ते में साहिल ने उस पर हमला कर दिया। साक्षी के पिता की सूचना पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने ‘सुशासन पखवाड़ा’ कार्यक्रमों के लिए की संभाग प्रभारियों की घोषणा, मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई नियुक्ति  भाजपा ने ‘सुशासन पखवाड़ा’ कार्यक्रमों के लिए की संभाग प्रभारियों की घोषणा, मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई नियुक्ति 
पार्टी नेतृत्व के अनुसार इन नियुक्तियों से ‘सुशासन पखवाड़ा’ के तहत आयोजित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया...
मोदी ने की हॉर्नबिल महोत्सव की सराहना, कहा- यह भारत की सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक 
इजरायल ने हमास के वरिष्ठ कमांडर को किया ढेर :  शीर्ष सरगनाओं में से एक था, संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के लिए सीधे तौर पर था जिम्मेदार 
स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम : जलमहल की पाल पर मुख्यमंत्री ने लगाई झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश
अमेरिका के विश्वविद्यालय में गोलीबारी : 2 लोगों की मौत, सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह 
दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति बेहद खतरनाक : 460 पर पहुंचा एक्यूआई, तोड़फोड़ की गतिविधियों पर रोक
हवामहल में स्वच्छता का संदेश : स्टाफ और गाइडों ने किया श्रमदान, स्वच्छता कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक स्मारक के हर कोने में चली सफाई मुहिम