सर्वानंद सोनोवाल ने कहा, राष्ट्रपति के अभिभाषण में विकसित भारत के लक्ष्य परिलक्षित

धन्यवाद प्रस्ताव पर विकसित भारत का जोर

सर्वानंद सोनोवाल ने कहा, राष्ट्रपति के अभिभाषण में विकसित भारत के लक्ष्य परिलक्षित

राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा में मंत्री सोनोवाल ने विकसित, आत्मनिर्भर भारत, आर्थिक प्रगति, महंगाई नियंत्रण और पूर्वोत्तर के चहुंमुखी विकास को मोदी सरकार की उपलब्धि बताया।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर सोमवार को चर्चा की शुरुआत करते हुए केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि इसमें विकसित भारत के लक्ष्य स्पष्ट रूप से परिलक्षित होते हैं।

सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि अभिभाषण में विकास के लक्ष्यों का समग्रता से समावेश किया गया है। इसमें दलित, युवा, आदिवासियों और महिलाओं के विकास की ओर पर्याप्त ध्यान दिया गया है। इसमें आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण की रूपरेखा का उल्लेख किया गया है। यह लक्ष्य उद्देश्य और आदर्शों को प्राप्त करने  वाले हैं। उन्होंने कहा कि देश वर्ष 2014 से लगातार विकास पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रहित के लिए किये जा रहे कार्यों का अभिभाषण में स्पष्ट उल्लेख है। उन्होंने कहा कि निरन्तर देश का सामाजिक और आर्थिक विकास किया जा रहा है। देश की अर्थव्यवस्था विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गयी है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में महंगाई नौ प्रतिशत थी जो अब 4.6 प्रतिशत पर पहुंच गयी है। डिजिटल मामलों में देश इतना आगे बढ़ गया है कि जितने लेन-देन पूरे विश्व में होते हैं, उससे अधिक लेन-देन सिर्फ देश में ही होते हैं। देश में गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की व्यवस्था शुरू की गयी है। नारी शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए पिछले कुछ वर्षों में अनेक कार्य किये गये हैं, इस तरह के प्रयास संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के कार्यकाल में कभी नहीं देखे गये। 

सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में पूर्वोत्तर क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से प्रगति कर रहा है। वर्तमान में पूर्वोत्तर का चहुंमुखी विकास हो रहा है। संप्रग सरकार के कार्यकाल में असम की ओर देखा भी नहीं जा रहा था। प्रधानमंत्री  पूर्वोत्तर के विकास को लेकर कितने गंभीर है, यह इसी से समझा जा सकता है कि वह 70 बार पूर्वोत्तर का भ्रमण कर चुके हैं।

Read More "जी राम जी कानून" का जिक्र आते ही अभिभाषण में विपक्ष ने किया हंगामा, सत्ता पक्ष ने जताया समर्थन

उन्होंने विपक्ष के सदस्यों से आग्रह किया कि वह सत्ता पक्ष के साथ मिलकर देश के विकास में सहयोग दें। भारतीय जनता पार्टी के तेजस्वी सूर्या ने चर्चा में शामिल होते हुए संप्रग सरकार के 2004 से 2014 के अभिभाषणों का उल्लेख किया और कहा कि उसमें विकसित भारत की चर्चा तक नहीं की गयी। उन्होंने कहा कि अस्थिर वैश्विक अर्थव्यवस्था के दौर में भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार के कार्यकाल में आतंकवाद और नक्सलवाद की घटनायें आये दिन होती रहती थीं, लेकिन अब आतंकवादी घटनाओं का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। सरकार के प्रयासों से नक्सलवाद की समस्या खात्मे की ओर है। नक्सली समस्या अब मात्र तीन जिलों तक ही सीमित रह गयी है। सूर्या ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में चहुंमुखी विकास हो रहा है। 

Read More कॉर्बेट नेशनल पार्क में दिखा दुर्लभ और खूबसूरत पक्षी''लॉन्ग टेल मिनिवेट'',पक्षी प्रेमियों में उत्साह

Post Comment

Comment List

Latest News

नगरीय निकायों में पट्टा व लीज डीड अब आयुक्त या अधिशासी अधिकारी स्तर से होंगे जारी, दिए निर्देश नगरीय निकायों में पट्टा व लीज डीड अब आयुक्त या अधिशासी अधिकारी स्तर से होंगे जारी, दिए निर्देश
राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने नगरीय निकायों में पट्टा और लीज डीड जारी करने की प्रक्रिया को लेकर...
राहुल गांधी बनाम सरकार: चीनी घुसपैठ वाले राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में भारी हंगामा, सत्तापक्ष ने जताया विरोध
कोस्टा रिका चुनाव में लौरा फ्रनांडीज ने किया जीत का दावा, 48.3 प्रतिशत मत प्राप्त होने की उम्मीद
जमीन की उलझन में अटके बस स्टैंड : 30 करोड़ की योजना, 30 नए टर्मिनल ; कई जगह निर्माण अधर में  
राजस्थान को रेलवे के लिए ऐतिहासिक सौगात, केंद्र से 10,228 करोड़ का बजट मंजूर
रूसी पुलिस ने यूक्रेन से संचालित धोखाधड़ी वाले कॉल सेंटर को बंद किया, दो संदिग्ध गिरफ्तार
सर्वानंद सोनोवाल ने कहा, राष्ट्रपति के अभिभाषण में विकसित भारत के लक्ष्य परिलक्षित