होली से पहले आम आदमी पर महंगाई की मार : रसोई गैस सिलेंडर 28 रुपये महंगा, आज से लागू हुई नई कीमतें

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: होली से पहले होटल-रेस्तरां को झटका

होली से पहले आम आदमी पर महंगाई की मार : रसोई गैस सिलेंडर 28 रुपये महंगा, आज से लागू हुई नई कीमतें

होली से ठीक पहले तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर अब 1,768.50 रुपये का मिलेगा, जो पिछले एक साल का उच्चतम स्तर है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने होली से ठीक पहले वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिये हैं जबकि घरेलू सिलेंडर के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में रविवार से 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर 1,768.50 रुपये का हो गया है। यह मार्च 2025 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है।

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इस साल लगातार तीसरी बार वृद्धि हुई है। दिल्ली में जनवरी में इसकी कीमत 111 रुपये और फरवरी में 49 रुपये बढ़ी थी। इस प्रकार तीन बार में कीमत में कुल 188 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है। वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग होटल, रेस्त्रां, ढाबों समेत सभी गैर-घरेलू उद्देश्यों के लिए होता है।

देश के अन्य मेट्रो शहरों में भी लगभग इतनी ही बढ़ोतरी की गयी है। कोलकाता में इसकी कीमत 31 रुपये बढ़कर 1,875.50 रुपये और मुंबई में 28.50 रुपये बढ़कर 1,720.50 रुपये हो गयी है। चेन्नई में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 29.50 रुपये महंगा होकर आज से 1,929 रुपये का मिलेगा।

वहीं, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 08 अप्रैल 2025 के बाद से कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। दिल्ली में इसकी कीमत 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये पर स्थिर है। तेल विपणन कंपनियां रसोई गैस की कीमतों की हर महीने समीक्षा करती हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कीमतों में बदलाव और डॉलर की तुलना में रुपये की विनिमय दर के आधार पर आम तौर पर हर महीने की पहली तारीख से नयी कीमतें तय की जाती हैं।

Read More रुपये में गिरावट: रुपया 16 पैसे टूटा; फिर 92 प्रति डॉलर के पार, निवेशकों के बिकवाल रहने से भारतीय मुद्रा पर दबाव

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड ने जयपुर में अपनी पहली शाखा खोलने की घोषणा। 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी...
सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल 
रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी
त्रिपुरा में 3 साल में 1245 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास समझौते के तहत इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य 
काबुल नरसंहार: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया 400 लोगों की हत्या का आरोप, पाकिस्तानी सरकार ने किया खारिज
जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार
एआईयु की वेस्ट जोन वाइस चांसलर्स मीट 2025-26 का शुभारंभ, राज्यपाल बागडे- वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण