सनी देओल ने धर्मेंद्र के निधन की खबरों को किया खारिज : उनकी हालत स्थिर, लोगों से निजता का सम्मान करने का किया आग्रह  

ईशा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में स्पष्ट किया 

सनी देओल ने धर्मेंद्र के निधन की खबरों को किया खारिज : उनकी हालत स्थिर, लोगों से निजता का सम्मान करने का किया आग्रह  

अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत को लेकर फैली अफवाहों को उनकी बेटी ईशा देओल और पुत्र सनी देओल ने सिरे से खारिज कर दिया। परिवार ने बताया कि धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। सभी से परिवार की निजता का सम्मान करने और स्वस्थ होने की प्रार्थना करने का अनुरोध किया गया।

नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की बेटी और अभिनेत्री ईशा देओल एवं अभिनेता पुत्र सनी देओल ने अपने पिता के निधन को लेकर चल रहीं बातों को सिरे से खारिज कर दिया है। ईशा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में स्पष्ट किया कि उनके पिता (धर्मेंद्र) की हालत स्थिर है और वह ठीक हो रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से परिवार की निजता का सम्मान करने का आग्रह किया।

ईशा ने लिखा कि मेरे पिता की हालत स्थिर है और वह ठीक हो रहे हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार को निजता दें। शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। धर्मेंद्र के पुत्र एवं अभिनेता सनी देओल की टीम के एक बयान के अनुसार उनके पिता (धर्मेंद्र) की हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

आगे की जानकारियां उपलब्ध होने पर साझा कर दी जाएंगी। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि अपने प्रिय कलाकार की सेहत की अफवाहें न फैलाएं। सनी देओल ने लोगों से अनुरोध किया है कि उनके पिता के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और परिवार के निजता के अधिकार का सम्मान करें। हेमा मालिनी ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट में ऐसी ही जानकारी दी और कहा कि उनके परिवार की निजता का सम्मान किया जाना चाहिए। 

 

Read More फिल्म धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर धमाल : पहले सप्ताह में की 623 करोड़ की कमाई, धुंआधार कमाई का सिलसिला जारी

Read More रामनवमी के कारण गुरूवार को बंद रहे शेयर और मुद्रा बाजार, अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में भी कामकाज बंद

Read More सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विहिप ने किया स्वागत, कहा-अनुसूचित समाज के अधिकारों से समझौता नहीं, धर्मांतरण गतिविधियों पर लगेगा अंकुश

 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट  ‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट 
‘राजा शिवाजी’ का टीजर रिलीज, उत्साह बढ़ा। रितेश विलासराव देशमुख निर्देशित फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत पर आधारित। भव्य...
ईरान युद्ध जल्द समाप्त होने की उम्मीद में शेयर बाजार में तेजी : सेंसेक्स 1,900 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा
अमेरिका में एफ-35 लड़ाकू विमान क्रैश : आबादी पर कोई असर नहीं, पायलट सुरक्षित
आरएएस भर्ती 2024 : 9वें चरण के साक्षात्कार आज से शुरू, 1 से 17 अप्रैल तक आयोजित
वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी-भरकम बढ़ोतरी : कंपनियों ने बढ़ाएं 195 रुपए, अब 2,031 का मिलेगा
आठ साल के भरोसे का काटा गला : डॉक्टर के घर 50 लाख की चोरी, नौकर-नौकरानी गिरफ्तार ; 33 लाख रुपए बरामद
आईएफएल : स्थिति मजबूत करने उतरेगी आरयूएफसी, चौथे घरेलू मुकाबले में चानमारी से मुकाबला