आतंकी अमरनाथ यात्रा पर हमले की रच रहे थे साजिश, लेकिन जम्मू-कश्मिर पुलिस ने किया ढेर

आगामी 30 जून को 43 दिनों की अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है।

आतंकी अमरनाथ यात्रा पर हमले की रच रहे थे साजिश, लेकिन जम्मू-कश्मिर पुलिस ने किया ढेर
श्रीगनर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को कहा कि लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन आतंकवादियों में से दो मुठभेड़ में मारे गए हैं जो पाकिस्तान में स्थित अपने आकाओं के कहने पर आगामी अमरनाथ यात्रा को लक्षित कर हमला करना चाहते थे।

श्रीगनर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को कहा कि लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन आतंकवादियों में से दो मुठभेड़ में मारे गए हैं जो पाकिस्तान में स्थित अपने आकाओं के कहने पर आगामी अमरनाथ यात्रा को लक्षित कर हमला करना चाहते थे। केन्द्रशासित प्रदेश में आगामी 30 जून को 43 दिनों की अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है।

 

Read More इस्तीफे से पहले इमोशनल हुए शिवकुमार: छुए सिद्दायमैयार के पैर, बोले- आलाकमान से किया वादा निभाएंगे सिद्धारमैया

Read More ट्विशा शर्मा डेथ केस पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: सज्ञान, 25 मई को CBI जांच के बीच मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता में होगी सुनवाई

पुलिस ने कहा कि सोमवार रात श्रीनगर के बेमिना इलाके में खुफिया सूचना मिलने के बाद चलाए गए अभियान में पाकिस्तानी और अनंतनाग में पहलगाम निवासी एलईटी का एक स्थानीय आतंकवादी आदिल हुसैन मीर मारा गया। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया था। पुलिस ने कहा दोनों आतंकवादी एक ही आतंकवादी समूह का हिस्सा थे। जो छह जून को सोपोर के एक वन क्षेत्र से एक मुठभेड़ के दौरान भाग गया थे। मुठभेड़ में लाहौर के हंजाला के एक आतंकवादी मारा गया था। पुलिस ने कहा कि तीन आतंकवादियों में दो पाकिस्तानी और एक स्थानीय है जो पाकिस्तान में 2018 से अमरनाथ यात्रा पर हमला करने की योजना बना रहे थे।

 

 पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि आदिल 2018 में वाघा से पाकिस्तान चला गया था। श्रीनगर में मुठभेड़ स्थल से दो एके-47 राइफल, 10 मैगजीन, जिंदा कारतूस, वाई-एसएमएस डिवाइस, मैट्रिक्स शीट, पाकिस्तानी दवाएं और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

Read More दक्षिण एशिया राउंड टेबल में बोले टिम कर्टिस, यूनेस्को चेयर्स को बताया शिक्षा और नवाचार की सबसे बड़ी ताकत

 

कोविड-19 महामारी के दो वर्ष के अंतराल के बाद अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 30 जून से शुरू होगी। सरकार को उम्मीद है कि इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बहुत  अधिक होगी। इस बार वार्षिक अमरनाथ यात्रा में छह से आठ लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद की जा रही है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस