कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा को धमकी देने वाले ने किया आत्मसमर्पण, आपराधिक मामले में चल रहा था फरार

विधायक को धमकी देने वाला आरोपी अदालत में सरेंडर

कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा को धमकी देने वाले ने किया आत्मसमर्पण, आपराधिक मामले में चल रहा था फरार
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा को फोन पर धमकी देने वाले कुख्यात बदमाश प्रभात रावत ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार, वह पहले से कई मामलों में फरार था। शिकायत दर्ज होने के बाद उसकी तलाश जारी थी। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा को धमकी देने के आरोपी ने शिवपुरी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि आरोपी प्रभात रावत कुख्यात बदमाश है, जो कि पूर्व में भी आपराधिक मामले में फरार चल रहा था।

सूत्रों के अनुसार, चार दिन पूर्व उसने जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा को फोन पर धमकी दी थी। विधायक के इस मामले में पुलिस में शिकायत कर दिए जाने के बाद कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी थी। उसने कल शाम न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित