छत्तीसगढ़ : योजना से प्रभावित हुए नक्सली, दंम्पत्ति सहित 9 हार्डकोर नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 20 लाख का घोषित था इनाम

इन नक्सलियों पर कुल 20 लाख रुपये के ईनाम घोषित थे 

छत्तीसगढ़ : योजना से प्रभावित हुए नक्सली, दंम्पत्ति सहित 9 हार्डकोर नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 20 लाख का घोषित था इनाम

आत्मसमर्पित 2 पुरूष एवं 4 महिला नक्सली पर आठ-आठ लाख, एक महिला पर दो लाख, दो महिला नक्सली पर एक-एक लाख के इनाम राज्य सरकार ने घोषित किये थे।

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा क्षेत्रान्तर्गत पीएलजीए बटालियन नंबर-1 में सक्रिय 20 लाख के इनामी 2 नक्सली दम्पत्ति सहित 9 हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक किरण चौहाण और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) अधिकारियों के सामने समर्पण किया। चौहाण ने कहा कि इन नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ शासन की ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’ एवं ‘नियद नेल्लाना योजना’ से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नये सुरक्षा कैम्प स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव के कारण आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पित 2 पुरूष एवं 4 महिला नक्सली पर आठ-आठ लाख, एक महिला पर दो लाख, दो महिला नक्सली पर एक-एक लाख के इनाम राज्य सरकार ने घोषित किये थे। यानी इन नक्सलियों पर कुल 20 लाख रुपये के ईनाम घोषित थे। नक्सलियों को आत्मससमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में डीआरजी, नक्सल सेल आसूचना शाखा टी थाना चिंतागुफा एवं 02 वाहिनी सीआरपीएफ तथा 204 कोबरा वाहिनी आसूचना शाखा की भी विशेष भूमिका रही।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण