सेमीकंडक्टर मार्केट में आने वाला समय भारत का : भारतीय युवाओं के बीच तेजी से फैल रही सेमीकंडक्टर की तकनीक, रिपोर्ट में दी जानकारी

यह युवाओं केो बीच तेजी से फैल रहा है

सेमीकंडक्टर मार्केट में आने वाला समय भारत का : भारतीय युवाओं के बीच तेजी से फैल रही सेमीकंडक्टर की तकनीक, रिपोर्ट में दी जानकारी

अब भारतीय तकनीशियनों का एक समूह इस मामले में स्ववलंबी हो गया है और यह युवाओं केो बीच तेजी से फैल रहा है। 

नई दिल्ली। विश्व के सेमीकंडक्टर मार्केट में आने वाला समय भारत का होने वाला है। एक नई रिपोर्ट में इस बारे में बताया गया है। यह रिपोर्ट वित्तीय मामलों के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों  ने दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत का सेमीकंडक्टर उद्योग बहुत तेजी से बढ़ने वाला है। सेमीकंडक्टर मतलब वो चिप जो मोबाइल, कंप्यूटर और गाड़ियों जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान में लगती है। शुरुआत में भारत ने ताइवान और जापान से सेमीकंडक्टर की तकनीक सीखने की कोशिश की। अब भारतीय तकनीशियनों का एक समूह इस मामले में स्ववलंबी हो गया है और यह युवाओं केो बीच तेजी से फैल रहा है। 

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सेमीकंडक्टर की मांग बहुत ज्यादा बढ़ने वाली है। साल 2025 तक यह मांग 54 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी और 2030 तक यह बढ़कर 108 बिलियन डॉलर हो जाएगी। मतलब लगभग दोगुनी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत का सेमीकंडक्टर बाजार हर साल 15 फीसदी की दर से बढ़ेगा। इसे कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट कहते हैं। भारत में युवा लोग बहुत हैं। बिजनेस में भी आधुनिक चिप का इस्तेमाल बढ़ रहा है। सरकार भी मदद कर रही है। इसलिए भारत में सेमीकंडक्टर बाजार दुनिया के मुकाबले तेजी से बढ़ेगा। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि  कि भारत में ही सेमीकंडक्टर बनाने की कोशिश की जा रही है। इससे साल 2030 तक करीब 13 बिलियन डॉलर की कमाई हो सकती है। 
अभी भारत में दुनिया की सिर्फ 0.1 फीसदी सेमीकंडक्टर चिप बनती है। सेमीकंडक्टर बनाने के लिए जो मशीनें लगती हैं, उन पर भारत करीब 1 प्रतिशत खर्च करता है। लेकिन दुनिया में सेमीकंडक्टर की जितनी मांग है, उसका 6.5 प्रतिशत भारत में है। भले ही अभी भारत में कम चिप बनती हैं, लेकिन भविष्य में भारत एक बड़ा बाजार बनने वाला है।

टैरिफ संकट के कारण चीन पीछे
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कई कंपनियां चीन से अपना कारोबार हटा रही हैं। इसकी वजह है टैरिफ (टैक्स) को लेकर अनिश्चितता। कुछ कंपनियां चाइना प्लस वन रणनीति के तहत चीन के बाहर भी अपना काम कर रही हैं। मतलब वो चीन के साथ-साथ किसी और देश में भी अपना काम कर रही हैं। टेक्नोलॉजी के सामान बनाने में चीन सबसे आगे है। लेकिन भारत में सॉफ्टवेयर और सर्विस देने वाले लोग बहुत ज्यादा हैं। सेमीकंडक्टर के मामले में भी भारत आगे है। दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत चिप डिजाइनर भारत में ही काम करते हैं। ये लोग दूसरी कंपनियों के लिए चिप डिजाइन करते हैं।

 

Read More उत्तर प्रदेश भाजपा में नए प्रदेशाध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा, जल्द दाखिल किए जाएंगे नामांकन

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई