रिजर्व बैंक का आम ​आदमी को तोहफा : रेपो रेट में की कमी, ब्याज दरों में होगी कटौती

RBI ने रेपो रेट में 0.25% की कटौती की

रिजर्व बैंक का आम ​आदमी को तोहफा : रेपो रेट में की कमी, ब्याज दरों में होगी कटौती

आरबीआई ने उम्मीदों के मुताबिक रेपो रेट 0.25% घटाकर 5.25% कर दिया, जो तुरंत लागू हो गया। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि कम मुद्रास्फीति और मजबूत GDP वृद्धि से दरें घटाने का अवसर मिला। चालू वित्त वर्ष 2025–26 के लिए विकास अनुमान 7.3% और मुद्रास्फीति पूर्वानुमान 2% किया गया।

मुंबई। रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बाजार की उम्मीद के मुताबिक रेपो दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक के बाद शुक्रवार को नीतिगत दरों की घोषणा करते हुए कहा कि समिति ने सर्वसम्मति से रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर इसे 5.25 प्रतिशत करने का फैसला किया है जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। 

उन्होंने बताया कि मुद्रास्फीति निम्नतम स्तर पर बनी हुई है और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर ऊंची बनी हुई है। इससे केंद्रीय बैंक के पास नीतिगत ब्याज दरों में कटौती का मौका है। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए विकास दर अनुमान 6.8 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत कर दिया है। साथ ही मुद्रास्फीति का अनुमान घटाकर दो प्रतिशत कर दिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पैंथरों की हरकत पर नजर रखेगा जीएसएस रेडियो कॉलर पैंथरों की हरकत पर नजर रखेगा जीएसएस रेडियो कॉलर
मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में पैंथरों की संख्या करीब 100 तक है।
सुरों में सजी जीवन की सीख : JLF में गौर गोपाल दास का राग–वैराग्य, कहा- हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई बोझ छुपा होता है
असर खबर का : पशु चिकित्सा केन्द्र पर लगा मिला ताला, अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप को लिखा पत्र : भारत से दालों पर टैरिफ कम करवाने की मांग की, कहा- दलहन उत्पादकों को हो रहा नुकसान
दिल्ली में घने कोहरे की चादर : धुंध के बीच दृश्यता प्रभावित होने से कई उड़ानें रद्द, बहुत खराब श्रेणी में एक्यूआई 
लेबनानी सेना बढ़ा रही अपनी संख्या, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- लेबनानी सेना को क्षमता बढ़ाने के लिए मदद की आवश्यकता 
अनुवाद सिर्फ शब्दों को दूसरी भाषा में बदलना नहीं  यह भावनाओं को समझाने का काम : पूनम सक्सेना