रहस्मयी बीमारी से अचानक गंजे होने लगे थे ग्रामीण, अब टूटने लगे नाखून, लोगों में दहशत 

मरीजों की चिकित्सकीय जांच की जा रही 

रहस्मयी बीमारी से अचानक गंजे होने लगे थे ग्रामीण, अब टूटने लगे नाखून, लोगों में दहशत 
महाराष्ट्र के बुलढाणा ज़िले के कई गाँव में एक रहस्मयी बीमारी के चलते लोगों में दहशत बढ़ गई है।

मुबंई। महाराष्ट्र के बुलढाणा ज़िले के कई गाँव में एक रहस्मयी बीमारी के चलते लोगों में दहशत बढ़ गई है। कई गाँवों के लोगों के अचानक से नाखून टूटकर गिरने लगे, जिससे हर तरफ डर का माहौल बन गया है।

कुछ महीने पहले, महाराष्ट्र के कई गांवों में लोग अचानक गंजे होने लगे थे, जिसको एक रहस्मयी बीमारी का नाम दिया गया था। अब वहां से एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शेगांव तालुका के चार गांवों में करीब 30 लोगों के अचानक से नाखून टूटकर गिर रहे हैं। ये 30 लोग नाखूनों की विकृति से पीड़ित हैं, सभी मरीजों की चिकित्सकीय जांच की जा रही है।

शेगांव तालुका से दिसंबर 2024 और इस साल जनवरी के महीने में कई लोग गंजेपन का शिकार हो गए थे। कई लोगों ने अचानक गंजेपन और बालों के तेजी से झड़ने की शिकायत की थी, जिसके चलते कुछ विशेषज्ञों ने राशन की दुकानों के जरिए बांटे जा रहे गेहूं में गड़बड़ी का दावा किया था और बताया था कि गेहूं में अधिक मात्रा में ‘सिलीनियम’ खाए जाने की वजह से ऐसा हो रहा है।

अब अचानक लोगों के नाखून टूटकर कर गिरने पर बुलढाणा के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल बांकर ने कहा- शेगांव तालुका के चार गांवों में 29 लोगों के नाखून विकृत पाए गए हैं और कुछ के नाखून टूटकर गिर गए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है और आगे की जांच के लिए उन्हें शेगांव के एक अस्पताल में भेजा जाएगा।

Read More सपा नेता राजन रिजवी की बढ़ी मुश्किलें, महिला बैंक कर्मचारी को जाल में फंसाने, पीछा करने, गंदे मैसेज भेजने के आरोप में केस दर्ज 

बांकर ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह समस्या लोगों द्वारा खाए जाने वाले गेहूं में ‘सिलीनियम’ की मात्रा ज्यादा होना इसका परिणाम हो सकती है, क्योंकि जिन लोगों के बाल झड़ रहे हैं और उन्हें नाखून गिरने की समस्या भी हो रही है।

Read More Amit Shah टिप्पणी मानहानि केस में Rahul Gandhi को राहत नहीं, सुलतानपुर कोर्ट में सुनवाई 21 सितंबर तक टली

 

Read More भारत-नेपाल के बीच अनधिकृत व्यापार की रोकथाम में सहयोग पर बातचीत, व्यापार से जुड़े कई मुद्दों की समीक्षा

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

करतारपुर गलियारा खोलने की मांग : भारत-पाकिस्तान सीमा पर अरदास, श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने का अवसर उपलब्ध कराना मकसद करतारपुर गलियारा खोलने की मांग : भारत-पाकिस्तान सीमा पर अरदास, श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने का अवसर उपलब्ध कराना मकसद
गलियारा जल्द खोलने की मांग को लेकर सोमवार को भारत-पाकिस्तान सीमा की जीरो लाइन पर सिख संगत सामूहिक अरदास करेगी।...
निकाय चुनाव में कांग्रेस की गुटबाजी पड़ी भारी : सामूहिक प्रचार से दूरी, बड़े नेता अपने गढ़ तक सिमटे
हलका बनेगा नई बीट पुलिसिंग की धुरी : थाना क्षेत्र अब क्लस्टर में बंटेंगे, पुरानी व्यवस्था में सीधे बीट आवंटन
छोटी घटनाओं को गंभीरता से लें डीएम-एसपी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: सीएम योगी
हम भारत के लोग का संदेश : जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा, दिया कुमारी ने यात्रा को किया रवाना
जूली का आरोप : गुंडागर्दी पर उतरी भाजपा, पार्षदों की चोरी करने का कर रहे प्रयास
खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर Congress का केंद्र पर ​तीखा प्रहार: गरीब-मध्यम वर्ग की कमर तोड़ रही महंगाई, सरकार से आम जनता को राहत देने की मांग