दुश्मन देशों की उड़ने वाली है नींद, सशस्त्र बलों की क्षमता बढाने के लिए 79,000 करोड़ रुपये के रक्षा सौदों को मिली मंजूरी

रक्षा सौदों को बड़ी मंजूरी

दुश्मन देशों की उड़ने वाली है नींद, सशस्त्र बलों की क्षमता बढाने के लिए 79,000 करोड़ रुपये के रक्षा सौदों को मिली मंजूरी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद (DAC) ने सशस्त्र बलों के लिए ₹79,000 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी दी। इसमें पिनाका रॉकेट सिस्टम, स्वदेशी ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम (IDDIS), अस्त्र मिसाइलें और आर्टिलरी के लिए आधुनिक हथियारों की खरीद शामिल है, जो सेना की मारक क्षमता को बढ़ाएंगे।

नई दिल्ली। सरकार ने सशस्त्र बलों की क्षमता बढ़ाने के लिए 79,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद सौदों के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई रक्षा खरीद परिषद की बैठक में तीनों सेनाओं के लिए आवश्यकता के आधार पर खरीद के इन प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। 

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस वर्ष की अंतिम बैठक में मंजूर किये गये इन खरीद सौदों की कुल अनुमानित लागत लगभग 79,000 करोड़ रुपये है और इनमें सेना की तोपखाना रेजिमेंट के लिए लॉयटर म्यूनिशन सिस्टम, लो लेवल लाइट वेट रडार, पिनाका मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम के लिए लंबी दूरी के निर्देशित रॉकेट एम्युनिशन तथा इंटीग्रेटेड ड्रोन डिटेक्शन एंड इंटरडिक्शन सिस्टम (IDDIS) मार्क-2 की खरीद को मंजूरी दी गई।

बैठक में नौसेना के लिए बोलार्ड पुल टग्स, हाई फ्रीक्वेंसी सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो मैनपैक तथा हाई एल्टीट्यूड लॉन्ग रेंज रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम को लीज पर लेने के प्रस्तावों को आवश्यकता पर खरीद की स्वीकृति प्रदान की गई। वायु सेना के लिए ऑटोमैटिक टेक-ऑफ लैंडिंग रिकॉर्डिंग सिस्टम, अस्त्र मार्क-(IDDIS) मिसाइलें, फुल मिशन सिम्युलेटर तथा स्पाइस-1000 लॉन्ग रेंज गाइडेंस किट्स आदि की खरीद को आवश्यकता की स्वीकृति दी गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान ने अमेरिका और इजरायल के साथ युद्धविराम की संभावना को नकारा, होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से गहराया ईंधन संकट ईरान ने अमेरिका और इजरायल के साथ युद्धविराम की संभावना को नकारा, होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से गहराया ईंधन संकट
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि ईरान किसी अस्थायी समझौते के बजाय "युद्ध की पूर्ण और...
ईद-उल-फितर पर मायावती ने दी देश और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं: समतामूलक विकास को मिले रफ्तार, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की
इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता बना ब्लैकमेलिंग का जाल, युवक से 10 लाख की मांग
सोना और चांदी फिर सस्ते चांदी 6,000 रुपए, शुद्ध सोना 3,000 रुपए सस्ता
अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया में भारी गिरावट, 93.69 प्रति डॉलर के पार
खुद को आग लगाकर ट्रक के आगे कूदी महिला पड़ोसियों ने बचाई जान, डिप्रेशन बना कारण
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की ब्रिटेन का चेतावनी, बोले ब्रिटिश ठिकानों को ईरान के खिलाफ हमले के लिए इस्तेमाल करने की इजाजत देकर ब्रिटेन खतरे में डाल रहा अपने देशवासियों की जान