नववर्ष के पहले पुष्य नक्षत्र पर मोती डूंगरी गणेश मंदिर में भव्य पंचामृत अभिषेक, श्रद्धालुओं ने भगवान गजानन के किए दर्शन 

मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी 

नववर्ष के पहले पुष्य नक्षत्र पर मोती डूंगरी गणेश मंदिर में भव्य पंचामृत अभिषेक, श्रद्धालुओं ने भगवान गजानन के किए दर्शन 

नववर्ष के पहले पुष्य नक्षत्र पर श्री मोती डूंगरी गणेश मंदिर में भगवान गणेश का भव्य पंचामृत अभिषेक आयोजित हुआ। 151 किलो दूध, 21 किलो बूरा, 21 किलो दही, शहद और 5.25 किलो घी से अभिषेक किया गया। भक्तों की भारी भीड़ जुटी, 1008 मोदक और राजभोग अर्पित किए गए।

जयपुर। नववर्ष के पहले और नक्षत्रों के राजा माने जाने वाले पुष्य नक्षत्र के पावन अवसर पर श्री मोती डूंगरी गणेश मंदिर में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का भव्य पंचामृत अभिषेक श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गजानन के दर्शन किए।

पुष्य नक्षत्र के अवसर पर भगवान गणेश पर पंचामृत की पावन धार अर्पित की गई। पंचामृत 151 किलो दूध, 21 किलो बूरा, 21 किलो दही, शहद एवं सवा पाँच किलो घी से तैयार किया गया। अभिषेक के दौरान अथर्वशीर्ष के सामूहिक मंत्रोच्चार से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर प्रांगण फूलों की सुगंध, मोदकों की मिठास और भक्तों की आस्था से सराबोर नजर आया।

इस अवसर पर भगवान गणेश सिंदूरी चोले में सुसज्जित होकर भक्तों को दिव्य दर्शन दिए। अभिषेक के पश्चात भगवान को राजभोग में खीर और मालपुए का भोग अर्पित किया गया तथा 1008 मोदक समर्पित किए गए।

मंदिर के महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि पुष्य नक्षत्र में भगवान गणेश की आराधना से सुख-समृद्धि, कार्य सिद्धि और विघ्नों का नाश होता है। इस विशेष धार्मिक आयोजन से गुलाबी नगरी जयपुर भक्ति के रंग में रंगी नजर आई।

Read More एसओजी की कार्रवाई : 25 हजार का ईनामी डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, असली अभ्यर्थियों की परीक्षा देकर कराता था पास

Post Comment

Comment List

Latest News

15 मार्च से सरसों-चना की एमएसपी खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन, 25 मार्च से शुरू होगी खरीद 15 मार्च से सरसों-चना की एमएसपी खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन, 25 मार्च से शुरू होगी खरीद
रबी-2026 में सरसों और चना की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद प्रक्रिया राज्य में शुरू हो रही। कोटा, अजमेर,...
ग्रेटर नोएडा में फिर एक सुसाइड...25 वर्षीय MBA छात्रा ने बहुमंजिला सोसाइटी में कूदकर की आत्महत्या, परिवार ने बताई चौकाने वाली वजह
सेहत में सुधार के बाद राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े एसएमएस से डिस्चार्ज, मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने अस्पताल पहुंचकर पूछी कुशलक्षेम 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर इस वर्ष भी राजस्थान दिवस का होगा भव्य आयोजन, 14 से 19 मार्च तक आयोजित होंगे विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से दुबई की दो फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान 
भारत का शुक्रिया! 300 अरब डॉलर का होगा निवेश, ट्रंप ने टेक्सस में रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ किया 300 अरब डॉलर की तेल रिफाइनरी का ऐलान
चीनी वैज्ञानिकों ने विकसित किया ‘मॉलिक्यूलर ब्रिज’, रक्त कैंसर उपचार में मिलेगी बड़ी सफलता