राजस्थान विश्वविद्यालय में अंबेडकर पीठ समाप्त करने के विरोध में NSUI का उग्र प्रदर्शन, जानें पूरा मामला 

दैनिक नवज्योति ने उठाया था मामला 

राजस्थान विश्वविद्यालय में अंबेडकर पीठ समाप्त करने के विरोध में NSUI का उग्र प्रदर्शन, जानें पूरा मामला 

राजस्थान विश्वविद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर पीठ समाप्त किए जाने के विरोध में NSUI छात्रों ने प्रदर्शन किया। कुलपति और सरकार के खिलाफ नारेबाजी व पुतला दहन किया गया। छात्र नेता किशोर चौधरी ने प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए पीठ की बहाली और उच्चस्तरीय जांच की मांग की। मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर पीठ को समाप्त किए जाने के विरोध में छात्र सड़कों पर उतर आए। NSUI से जुड़े छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के इलाकों में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कुलपति और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला भी फूंका। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया, हालांकि पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

यह प्रदर्शन NSUI के राजस्थान विश्वविद्यालय अध्यक्ष किशोर चौधरी के नेतृत्व में किया गया। चौधरी ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही और लगातार अनदेखी के कारण केंद्र सरकार ने अंबेडकर पीठ की मान्यता समाप्त कर दी। उन्होंने कहा कि अंबेडकर पीठ केवल एक अकादमिक संस्था नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों का प्रतीक थी, जिसे खत्म करना दलित-पिछड़े वर्गों की आवाज दबाने जैसा है।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने मांग की कि अंबेडकर पीठ को तुरंत बहाल किया जाए और इसके संचालन में हुई लापरवाहियों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। छात्रों का कहना था कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

गौरतलब है कि इस पूरे मामले को सबसे पहले दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया था, जिसमें बताया गया था कि राजस्थान विश्वविद्यालय की उदासीनता के चलते केंद्र सरकार ने अंबेडकर पीठ को समाप्त करने का निर्णय लिया।

Read More राजस्थान विधानसभा : उद्यमियों को सुविधाओं के मुद्दे पर विपक्ष ने मंत्री को घेरा, मंत्री ने सुझावों पर विचार करने का दिया भरोसा 

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
सैफई की होली महोत्सव से अखिलेश यादव ने 2027 का ऐलान किया। सरकार बनाने का रास्ता यहीं से निकलेगा। बूथ...
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब
पर्यटकों के लिए राहत की खबर : 5 मार्च को खुलेगा आमेर महल, पूर्व आदेश निरस्त