Weather Update : प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का जोर, कोहरा भी बरपा रहा कहर

आमजन को सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही 

Weather Update : प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का जोर, कोहरा भी बरपा रहा कहर

राजस्थान में सर्दी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जयपुर, कोटा, सीकर, उदयपुर और नागौर में घना कोहरा और शीतलहर रही। सीकर में विजिबिलिटी 50 मीटर तक सीमित रही। माउंट आबू में लगातार तीसरे दिन तापमान शून्य पर। मंडावरी में बस हादसे में 7 घायल। अगले सप्ताह कड़ाके की सर्दी जारी रहने का अनुमान।

जयपुर। प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। इससे आमजन को सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही है। इधर जयपुर, कोटा, सीकर, उदयपुर, नागौर सहित तमाम जिलों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इन जिलों में शीतलहर और गलन भरी सर्दी से हाल बेहाल है। सीकर में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई। कई शहरों में तो हाईवे पर सुबह नौ बजे तक हेडलाइट जलाकर गाड़ियां निकलीं। उधर, हिल स्टेशन माउंट आबू में लगातार तीसरे दिन तापमान शून्य पर दर्ज हुआ।

राजस्थान के 7 शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे आ गया है। दिन में भी गलन वाली ठंड पड़ रही है। दौसा जिले के मंडावरी थाना क्षेत्र में घने कोहरे के कारण प्राइवेट बस सड़क किनारे खड़े लकड़ी से भरे जुगाड़ से टकरा गई। हादसा कल्याणपुरा के पास घुमावदार मोड़ पर हुआ। हादसे में 7 यात्री घायल हो गए। 3 गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में अगले एक सप्ताह कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी, जबकि जयपुर संभाग के जिलों में 4 दिनों तक कोल्ड-वेव का असर रहेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव
ईरान के ड्रोन हमले में कुवैत के पोर्ट शुआइबा स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हमले में 6 सैनिकों की मौत।...
पश्चिम एशिया संकट के कारण शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : प्रमुख सूचकांक 2 प्रतिशत गिरे, निफ्टी में भी गिरावट
मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई : सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, बोले- पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है होली का त्योहार 
रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल
प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी
यातायात पुलिस नहीं खेलेगी होली, क्यों लिया ये निर्णय
खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें