असर खबर का : अरु नदी के पैदल पुल की मरम्मत, आवागमन हुआ सुचारू

पत्थर की पट्टी हट जाने से छह दिनों से ग्रामीण थे परेशान

असर खबर का : अरु नदी के पैदल पुल की मरम्मत, आवागमन हुआ सुचारू

दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया प्रशासन ।

कनवास। कस्बे में अरु नदी पर बने पैदल पुल की बदहाल स्थिति को लेकर दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आते हुए प्रशासन ने पुल की मरम्मत कर दी। जिससे छह दिनों से चली आ रही गंभीर समस्या का समाधान हो गया और पैदल आवागमन पुन: शुरू हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कनवास कस्बे में अरु नदी पर बस स्टैंड से दत्तात्रेय साधना आश्रम को कनवास कस्बे को जोड़ने वाले पैदल पुल पर लगी पत्थर की पट्टी हट जाने से ग्रामीणों,श्रद्धालुओें और विद्यार्थियों को बीते छह दिनों से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने इस समस्या से पंचायत को भी अवगत कराया। लेकिन गंभीर जनसमस्या के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

पत्थर की नई पट्टी लगाकर पूरा किया मरम्मत कार्य
जैसे ही इस समस्या की जानकारी मिली दैनिक नवज्योति ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया।  खबर 3 जनवरी को प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में आ गया।प्रशासनिक अमले ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पुल पर नई पत्थर की पट्टी लगाकर मरम्मत कार्य पूरा करवाया। 

दैनिक नवज्योति का जताया आभार
पुल से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विद्यार्थी, दुकानदार और आम नागरिक  गुजरते हैं। जिससे लोगों को एक सप्ताह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मरम्मत के बाद आवागमन सुचारू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।ग्रामीणों ने समय पर कार्रवाई के लिए दैनिक नवज्योति का आभार जताया और समय पर कार्रवाई के लिए दैनिक नवज्योति का आभार जताया। 

 

Read More ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ का 19वां फेरा पहुंचेगा गांधी नगर स्टेशन : भारत सहित 5 देशों के पर्यटक शामिल, पारंपरिक तिलक और मालाओं से होगा स्वागत

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
सैफई की होली महोत्सव से अखिलेश यादव ने 2027 का ऐलान किया। सरकार बनाने का रास्ता यहीं से निकलेगा। बूथ...
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब
पर्यटकों के लिए राहत की खबर : 5 मार्च को खुलेगा आमेर महल, पूर्व आदेश निरस्त