मणिपुर में फिर हिंसा, 9 की मौत, 10 घायल

मैतेई बहुल कांगपोकी जिले  में किया हमला

मणिपुर में फिर हिंसा, 9 की मौत, 10 घायल

सोमवार रात भी खामेलोक इलाके में गोलीबारी हुई थी, जिसमें 9 लोग घायल हुए थे। हिंसा के चलते राज्य में इंटरनेट पर बैन 15 जून तक बढ़ा दिया गया है। कुछ इलाकों में कर्फ्यू में ढील भी दी गई है।

नई दिल्ली। मणिपुर के मैतेई बहुल कांगपोकी जिले में मंगलवार देर रात हथियारबंद हमलावरों ने 9 लोगों की हत्या कर दी। इस हमले में 10 लोग घायल भी हुए हैं। यह हमला रात करीब एक बजे कांगपोकी से सटे खामेलोक गांव और इंफाल पूर्वी जिले में किया गया।  मारे गए सभी लोग खामेलोक गांव के हैं। सोमवार रात भी खामेलोक इलाके में गोलीबारी हुई थी, जिसमें 9 लोग घायल हुए थे। हिंसा के चलते राज्य में इंटरनेट पर बैन 15 जून तक बढ़ा दिया गया है। कुछ इलाकों में कर्फ्यू में ढील भी दी गई है।

असम के सीएम अमित शाह को रिपोर्ट देंगे: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा गृहमंत्री अमित शाह को मणिपुर के ताजा हालात की रिपोर्ट देंगे। शाह ने सरमा को मणिपुर में हिंसा को कंट्रोल करने के लिए जरूरी कदमों का फ्रेमवर्क तैयार करने काम सौंपा था।

ड्रोन से ढूंढ कर हमला
बिष्णुपुर जिले के फोइगक्चाओ इखाई गांव में ग्रामीणों को ड्रोन मिला था। ड्रोन में लगे कैमरे में मोइरांग और आसपास के इलाकों के वीडियो कैद थे। पुलिस का कहना है कि  कुकी समुदाय के लोग मैतेई गांवों और जंगल में छिपे इस समुदाय के लोगों को तलाशने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

नीतीश कुमार ने किया 542 करोड़ की लागत से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली सुरंग का कार्यारंभ, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश नीतीश कुमार ने किया 542 करोड़ की लागत से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली सुरंग का कार्यारंभ, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 542 करोड़ की लागत वाली अत्याधुनिक म्यूजियम सब-वे टनल का शिलान्यास किया। यह सुरंग बिहार और...
चिरंजीवी का सरकार ने पहले नाम बदला : अब योजना बदहाल, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रही कैशलेस सुविधा
ईरानी जवाबी कार्रवाई: अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर सटीक मिसाइल हमला, दुश्मन के रडार सिस्टम पहले ही हो चुके हैं नष्ट
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाए कर रही रोडवेज में फ्री यात्रा : सिंधी कैंप बस स्टैंड पर महिलाओं की भारी भीड़, प्रशासन कर रहा अतिरिक्त बसों का संचालन
आपदा सरकार ने रोकी थी दिल्ली की विकास यात्रा : भाजपा सरकार बनने के बाद आई तेजी, मोदी ने कहा- विकास के मॉडल में बहानें बंद; काम शुरू
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की 3 फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री