बिकवाली से शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स में गिरावट

मनावैज्ञानिक स्तर से नीचे 78,782.24 अंक पर आ गया

बिकवाली से शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स में गिरावट

साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 309.00 अंक यानी 1.27 प्रतिशत का गोता लगाकर 23,995.35 अंक पर बंद हुआ। 

मुंबई। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की अनिश्चितता से फेड रिजर्व की ब्याज दर में संभावित कटौती का निर्णय प्रभावित होने की आशंका में स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से शेयर बाजार में कोहराम मच गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 941.88 अंक अर्थात 1.18 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ ढाई महीने से अधिक समय बाद 79 अंक के मनावैज्ञानिक स्तर से नीचे 78,782.24 अंक पर आ गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 309.00 अंक यानी 1.27 प्रतिशत का गोता लगाकर 23,995.35 अंक पर बंद हुआ। 

इस दौरान बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी कंपनियों के शेयरों में भी जमकर बिकवाली हुई, जिससे मिडकैप 1.31 प्रतिशत कमजोर होकर 45,679.89 अंक और समॉलकैप 1.65 प्रतिशत गिरकर 54,705.02 अंक रह गया। बीएसई में कुल 4199 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2717 में गिरावट, जबकि 1351 में तेजी रही। वहीं 131 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 42 कंपनियां लाल, जबकि अन्य आठ हरे निशान पर रहीं।

Tags: share

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान  जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान कब समाप्त होगा, इसका फैसला वह...
मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप
तरुण खटीक लिंचिंग के विरोध में खटीक समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की मांग
राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व दो मोबाइल बरामद
रणथंभौर का बाघ टी-2407 फिर आबादी के करीब : रामसिंहपुरा के खेत में दिखा, नाहरगढ़ होटल के पास भी आया था नजर
आबकारी नीति मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत की टिप्पणियों पर लगाई रोक; अ​रविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस जारी, 16 मार्च को होगी सुनवाई
धुलंडी के दिन हुआ जन्म : मां और शावक पूरी तरह स्वस्थ, सुरक्षा के लिए नर हिप्पो ‘राजा’ को रखा गया अलग