पांच करोड़ करदाताओं ने आइटीआर फाइल किया, 31 जुलाई है आखिरी तारीख

बीते साल की तुलना में बढ़े करदाता

पांच करोड़ करदाताओं ने आइटीआर फाइल किया, 31 जुलाई है आखिरी तारीख
आयकर विभाग ने बताया है कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आइटीआर फाइल करने वाले टैक्सपेयर्स की संख्या बीते साल की तुलना में तेजी से बढ़ी है।

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने बताया है कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आइटीआर फाइल करने वाले टैक्सपेयर्स की संख्या बीते साल की तुलना में तेजी से बढ़ी है। 27 जुलाई तक 5 करोड़ से अधिक टैक्सपेयर्स और टैक्स प्रोफेशनल्स ने आइटीआर दाखिल कर अपनी जिम्मेदारी निभाई है। आयकर विभाग ने करदाताओं से कहा है कि समय रहते आइटीआर हर हाल में दाखिल कर लें। आयकर विभाग ने करदाताओं से अपील करते हुए कहा है वह तय तारीख 31 जुलाई 2023 से पहले आइटीआर जरूर फाइल कर दें। विभाग ने ताजा आंकड़े जारी करते हुए बताया कि हम पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 3 दिन पहले ही 5.03 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) के लक्ष्य हासिल कर चुके हैं। इस साल 27 जुलाई को 5 करोड़ से अधिक टैक्सपेयर्स ने आइटीआर दाखिल कर दिया है। जबकि, पिछले वर्ष यह आंकड़ा 30 जुलाई को पूरा हुआ था। विभाग के अनुसार 27 जुलाई 2023 तक दाखिल किए गए 5.03 करोड़ आईटीआर में से लगभग 4.46 करोड़ आईटीआर को ई-सत्यापित किया जा चुका है। यानी दाखिल किए गए 88% से अधिक आईटीआर को ई-वेरीफाई हो चुके हैं। जबकि, ई-वेरीफाई आईटीआर में से 2.69 करोड़ से अधिक आईटीआर पहले ही प्रॉसेस के लिए आगे बढ़ा दिए गए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन