Forex Reserves : 2.6 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 644.2 अरब डॉलर पर

Forex Reserves : 2.6 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 644.2 अरब डॉलर पर

पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.7 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 641.6 अरब डॉलर पर रहा था।

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण और विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में हुई बढ़ोतरी की बदौलत 10 मई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.6 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 644.2 अरब डॉलर हो गया।

इसी तरह इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.7 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 641.6 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 10 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.5 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 565.65 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में स्वर्ण भंडार 1.1 अरब डॉलर बढ़कर 55.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 50 लाख डॉलर का इजाफा हुआ और यह बढ़कर 18.1 अरब डॉलर हो गया। वहीं, इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 40 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 4.5 अरब डॉलर पर आ गया।

Read More जल्द जारी होंगे 100 और 200 के नए नोट, नए नोटों पर रिजर्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा के होंगे हस्ताक्षर

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर