विदेशी मुद्रा भंडार 4.55 अरब डॉलर बढ़कर 674.7 अरब डॉलर पर

पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.8 अरब डॉलर कम हुआ

विदेशी मुद्रा भंडार 4.55 अरब डॉलर बढ़कर 674.7 अरब डॉलर पर
आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में छह करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ और यह बढ़कर 18.34 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में भारी बढ़ोतरी होने से 16 अगस्त को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.55 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 674.7 अरब डॉलर हो गया। वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.8 अरब डॉलर कम होकर 670.12 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक के जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 16 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.61 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 591.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 86.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 60.1 अरब डॉलर हो गया।

आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में छह करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ और यह बढ़कर 18.34 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.2 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 4.7 अरब डॉलर हो गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आईओए चुनाव में नेटबॉल फेडरेशन के दो प्रतिनिधियों के वोट पर सवाल, राजस्थान नेटबॉल संघ ने दर्ज कराई आपत्ति आईओए चुनाव में नेटबॉल फेडरेशन के दो प्रतिनिधियों के वोट पर सवाल, राजस्थान नेटबॉल संघ ने दर्ज कराई आपत्ति
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के 5 दिसंबर 2026 को होने वाले चुनाव से पहले नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (एनएफआई) के...
डॉलर के मुकाबले रुपया फिसला, शुरुआती बढ़त गंवाकर ₹92.85–₹92.92 के दायरे में कारोबार 
जर्मनी-कतर के संयुक्त बयान से भड़का ईरान, कतर के राजनयिक को किया तलब; दर्ज कराया विरोध
पत्थर पर बैठा सफेद टाइगर भीम, नाहरगढ़ सफारी में दिखा शाही अंदाज 
जयपुर सिल्वर शो में दूसरे दिन उमड़े विजिटर, चांदी के राम दरबार और हनुमान प्रतिमा ने खींचा ध्यान
Voice of Youth : पंजाबी और हरियाणवी हिप-हॉप के दीवाने हुए युवा, तेज बीट्स से मिटा रहे दिनभर की थकान
14 करोड़ का खेल हॉस्टल तैयार, फिर भी खिलाड़ियों को इंतजार!