महिंद्रा ने नए डिजाइन एवं नई सुविधाओं के साथ पेश की नई बोलेरो रेंज, जानें क्या है कीमत

बोलेरो समय की कसौटी पर खरी उतरी 

महिंद्रा ने नए डिजाइन एवं नई सुविधाओं के साथ पेश की नई बोलेरो रेंज, जानें क्या है कीमत
एसयूवी विनिर्माता, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने बोलेरो की नई रेंज पेश की हैं।

जयपुर। एसयूवी विनिर्माता, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने बोलेरो की नई रेंज पेश की हैं। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि नई बोलेरो की कीमत 7.99 लाख (शोरूम में) से शुरू होती है और नए पेश किए गए टॉप-एंड बी8 वेरिएंट की कीमत 9.69 लाख (शोरूम में) है। नई बोलेरो नियो की शुरुआती कीमत 8.49 लाख (एक्स-शोरूम) है, जबकि नए टॉप-एंड (मंहगे) वेरिएंट एन11 की कीमत 9.99 लाख (एक्स-शोरूम) है। बोलेरो अपनी 25 साल की विरासत और करीब 17 लाख संतुष्ट ग्राहकों के साथ, बहुउपयोगी एसयूवी बनी हुई है। यह शहर की व्यस्त सड़कों से लेकर ऊबड़-खाबड़ सड़कों वाले ग्रामीण इलाकों तक, विविध इलाकों तक अपनी पहुंच बना रखी है।    

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के एसवीपी एण्ड हेड सेल्स, कस्टमर केयर पवन कुमार ने कहा कि बोलेरो समय की कसौटी पर खरी उतरी है और 25 साल से भी अधिक समय से भारत की सबसे बहुमुखी तथा मज़बूत एसयूवी में से एक के रूप में अपनी जगह बनाए हुए है। इस स्थायी विरासत को आगे बढ़ाते हुए, नई बोलेरो रेंज को गतिशील और तेज़ी से विकसित हो रहे नए भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। मज़बूती, समकालीन स्टाइल, अधिक आराम और आधुनिक सुविधाओं के शानदार मेल के साथ, नई बोलेरो और बोलेरो नियो शक्तिशाली एसयूवी का अनुभव प्रदान करती हैं जो शहरी परिवेश और चुनौतीपूर्ण इलाकों में समान रूप से कारगर है। उन्होंने बताया कि नई बोलेरो अपनी असली मज़बूती के साथ बोल्ड डिज़ाइन, आधुनिक फीचर और बेहतर आराम का मिश्रण पेश करती है और नए बोल्ड ग्रिल, फॉग लैंप और डायमंड-कट अलॉय व्हील्स के साथ हैं।  बोलेरो के अंदर, एक नया 17.8 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और म्यूजिक सिस्टम, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल और बेहतर सीट आराम के साथ लेदरेट अपहोल्स्ट्री प्रदान की गई है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आईओए चुनाव में नेटबॉल फेडरेशन के दो प्रतिनिधियों के वोट पर सवाल, राजस्थान नेटबॉल संघ ने दर्ज कराई आपत्ति आईओए चुनाव में नेटबॉल फेडरेशन के दो प्रतिनिधियों के वोट पर सवाल, राजस्थान नेटबॉल संघ ने दर्ज कराई आपत्ति
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के 5 दिसंबर 2026 को होने वाले चुनाव से पहले नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (एनएफआई) के...
डॉलर के मुकाबले रुपया फिसला, शुरुआती बढ़त गंवाकर ₹92.85–₹92.92 के दायरे में कारोबार 
जर्मनी-कतर के संयुक्त बयान से भड़का ईरान, कतर के राजनयिक को किया तलब; दर्ज कराया विरोध
पत्थर पर बैठा सफेद टाइगर भीम, नाहरगढ़ सफारी में दिखा शाही अंदाज 
जयपुर सिल्वर शो में दूसरे दिन उमड़े विजिटर, चांदी के राम दरबार और हनुमान प्रतिमा ने खींचा ध्यान
Voice of Youth : पंजाबी और हरियाणवी हिप-हॉप के दीवाने हुए युवा, तेज बीट्स से मिटा रहे दिनभर की थकान
14 करोड़ का खेल हॉस्टल तैयार, फिर भी खिलाड़ियों को इंतजार!