पंजाब नेशनल बैंक ने एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र को किया मजबूत

पारंपरिक संबंध बैंकिंग के साथ अत्याधुनिक डिजिटल समाधानों को जोड़ता 

पंजाब नेशनल बैंक ने एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र को किया मजबूत

पीएनबी ने भारत के एमएसएमई क्षेत्र के लिए प्रमुख वित्तीय भागीदार-पार्टनर के रूप में अपनी स्थिति को और सुदृढ़ किया है।

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के लिए प्रमुख वित्तीय भागीदार-पार्टनर के रूप में अपनी स्थिति को और सुदृढ़ किया है। एमएसएमई को भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ के रूप में मान्यता देते हुए पीएनबी ने रणनीतिक रूप से एक व्यापक एमएसएमई बैंकिंग पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया है, जो पारंपरिक संबंध बैंकिंग के साथ अत्याधुनिक डिजिटल समाधानों को जोड़ता है, जो प्रत्येक उद्यमी के सपने के लिए सुलभ ऋण सुनिश्चित करता है। अब ग्राहक एमएसएमई के विभिन्न प्रारूपों के विशेष प्रस्तावों का लाभ उठा सकते हैं।

पीएनबीइनोवेट स्कीम : 50 करोड़ तक की ऋण सुविधा के साथ एमएसएमई, कृषि और संबद्ध सेवाओं में स्टार्ट-अप को वित्तपोषित करना।

पीएनबीग्रोथ प्लस : स्टॉक स्टेटमेंट और किसी अन्य वित्तीय पेपर की आवश्यकता के बिना, शून्य आरटीजीएस-एनईएफटी और 2.00 करोड़ तक की ऋण सुविधा के साथ एमएसएमई के लिए अनुकूलित-कस्टमाइज्ड वित्तीय समाधान।

पीएनबी जीएसटी एक्सप्रेस : सभी श्रेणी के उधारकर्ताओं (विनिर्माण, व्यापार, सेवाएं) के लिए जीएसटी रिटर्न के आधार पर मूल्यांकन। जिसमें 10.00 करोड़ तक की ऋण सुविधा और किसी वित्तीय दस्तावेजÞ की आवश्यकता नहीं है।

Read More मायावती ने कांशीराम को अर्पित की श्रद्धांजलि: कहा बसपा आंदोलन से जुड़कर बहुजन समाज बने ईमानदार और मिशनरी अम्बेडकरवादी 

एमएसएमई प्राइम प्लस : सभी एमएसएमई इकाइयों के लिए 100 करोड़ तक की ऋण सुविधा और ब्याजदर और सेवा शुल्क में रियायत के साथ व्यापक वित्तपोषण।

Read More सरकार की लोगों से अपील : जहां संभव हो PNG कनेक्शन लें, रसोई गैस सिलेंडर की घबराहट में नहीं करें बुकिंग;  देश में गैस और पेट्रोल-डीजल का पयाप्त भंडार

डिजी एमएसएमई ऋण : डिजिटल प्रसंस्करण के माध्यम से मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए 25 लाख तक का पेपरलेस ऋण।

Read More अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर

ई-जीएसटी एक्सप्रेस : जीएसटी रिटर्न के आधार पर 5 करोड़ तक का डिजिटल एमएसएमई ऋण, जिसमें सीजीटीएमएसई गारंटी उपलब्ध है और ब्याजदर और प्रसंस्करण शुल्क में रियायत है।

सरकारी भागीदारी योजनाएं :

ई-पीएम विश्वकर्मा : कारीगरों या शिल्पकारों को सीजीटीएमएसई द्वारा सुरक्षित ऋण सहायता, जिसमें शून्य मार्जिन आवश्यकता के साथ।

पीएनबी ई-मुद्रा योजना : सीजीटीएमएसई द्वारा सुरक्षित तरुण प्लस योजना के अंतर्गत 20 लाख तक की ऋण सुविधा, जिसमें कई स्तरीय वित्तपोषण विकल्प शामिल हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 118 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा पश्चिम एशिया संकट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 118 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा
ईरान पर सैन्य हमलों और आपूर्ति में बाधा के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल $118 प्रति बैरल के पार...
सोना और चांदी कमजोर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव 
बुल्गारिया ने रूसी नागरिक इगोर ग्रेचुश्किन को किया रिहा: जहाज विस्फोट मामले में किया गया था गिरफ्तार, 121 लोगों की हुई थी मौत 
तमिलनाडु चुनाव: पूर्व सीएम पलानीस्वामी ने की अमित शाह से मुलाकात; सीट बंटवारे को लेकर हुई चर्चा, तमिलगा वेट्री कषगम को एनडीए में शामिल करने की अटकलों को किया खारिज 
जेडीए की कार्रवाई : सात बीघा भूमि पर बसाई जा रही 2 अवैध कॉलोनियां ध्वस्त, अतिक्रमण कर लगाए गई थडियां और तम्बू को हटाया
मिडिल ईस्ट युद्ध लंबा चला तो एलपीजी संकट बढ़ने से बिजली विभाग के सामने बढ़ेगी चुनौती : इंडेक्शन की बढ़ती बिक्री के बाद लोड बढ़ने का सता रहा डर, सप्लाई में अंतर बढ़ने की आशंका
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद: आध्यात्मिक उपदेशों से हुईं अभिभूत, सुरक्षा के कड़े इंतजाम