रेनॉल्ट इंडिया ने नए अवतार में सेवन सीटर रेनॉल्ट ट्राइबर की लॉन्च, नई ट्राइबर में आधुनिक डिजाइन के साथ आराम बढ़ाने वाले फीचर्स मौजूद  

कार की नई पीढ़ी पूरी तरह से नया डिजाइन किए गए फ्रंट फेसिया के साथ लाँच हुई 

रेनॉल्ट इंडिया ने नए अवतार में सेवन सीटर रेनॉल्ट ट्राइबर की लॉन्च, नई ट्राइबर में आधुनिक डिजाइन के साथ आराम बढ़ाने वाले फीचर्स मौजूद  

रेनॉल्ट इंडिया ने बिलकुल नई रेनॉल्ट ट्राइबर, भारत की सबसे इनोवेटिव 7 सीटर कार लाँच की।

मुंबई। फ्रेंच कार निर्माता रेनॉल्ट ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रेनॉल्ट इंडिया ने बिलकुल नई रेनॉल्ट ट्राइबर, भारत की सबसे इनोवेटिव 7 सीटर कार लाँच की। नई ट्राइबर नए और आधुनिक डिजाइन के साथ-साथ आराम बढ़ाने वाले फीचर्स के साथ आई है, जबकि मॉड्यूलरिटी के अपने अद्वितीय डीएनए को बरकरार रखती है, जो रीथिंकस्पेस फिलॉसफी को अपनाती है।

सबसे इनोवेटिव पारिवारिक कार की नई पीढ़ी पूरी तरह से नया डिजाइन किए गए फ्रंट फेसिया के साथ लाँच हुई है, जिसमें एक बोल्ड नई ग्रिल, स्कल्प्डनया हुड, ताजा बम्पर, इंटीग्रेटेड एलईडी के साथ नए स्लीक एलईडी प्रोजेक्टर हेड लैंप्स और नए एलईडी फॉग लैंप्स शामिल हैं। अंदर केबिन को एक स्टाइलिश डुअल-टोन डैशबोर्ड के साथ नया रूप दिया गया है, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले का सपोर्ट करने वाले 8.इंच फ्लोटिंग टच स्क्रीन डिस्प्ले के साथ सहज रूप से इंटीग्रेटेड है। नवीनीकृत इंटीरियर में नई सीट अप होल्स्ट्री, एक आधुनिक एलईडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी केबिन लाइटिंग और प्रीमियम स्पर्श के लिए ब्लैक-आउटडोर हैंडल्स भी शामिल हैं। पीछे की ओर, नई ट्राइबर में एक नया डिजाइन किया गया बम्पर, अपडेटेड एलईडी टेललैंप्स, एक नई स्किडप्लेट और एक स्टाइलिश टेललैंप कनेक्टिंग एम्बेलिशर है, जो इसके समकालीन मेकओवर को पूरा करता है। 35 नए फीचर्स के साथ यह कार रेनॉल्ट रीथिंक ब्रांड ट्रांसफॉर्मेशन रणनीति के तहत पहला उत्पाद है। रेनॉल्ट इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर वेंकटराम मामिलापल्ले ने कहा कि रेनॉल्ट की वैश्विक रणनीति का एक महत्वपूर्ण आधार भारत बना हुआ है, जो एक मजबूत प्रोडक्ट पाइपलाइन, बढ़ते निर्यात संचालन और ग्राहक संतुष्टि पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करने से प्रेरित है।

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
प्रधानमंत्री मोदी ने स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए ₹10,000 करोड़ के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी...
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है, परमाणु समझौता न होने पर भयावह परिणाम भुगतने की दी चेतावनी
Weather Update : 17 और 18 फरवरी को हो सकती है बारिश, मौसम में हो सकता है बदलाव 
सेंट्रल पार्क में गूंजे भोले बाबा के जयकारे, अनाथ आश्रम की बालिकाओं ने निकाली शिव रैली