Stock Market: लिवाली से शेयर बाजार लगातार पहुंचा नए शिखर पर, सेंसेक्स ने बनाया 85051अंक के साथ रिकॉर्ड

विश्व बाजार में तेजी से निवेशक उत्साहित

Stock Market: लिवाली से शेयर बाजार लगातार पहुंचा नए शिखर पर, सेंसेक्स ने बनाया 85051अंक के साथ रिकॉर्ड

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 26975 अंक के सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

मुंबई। विश्व बाजार की तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली से शेयर बाजार लगातार चढ़ रहा है। फिर नए शिखर पर पहंचा। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 85051 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 26975 अंक के सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4233 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2382 में लिवाली जबकि 1731 में बिकवाली हुई वहीं 120 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 34 कंपनियों में तेजी जबकि 16 में गिरावट रही। बीएसई में आईटी की 0.40 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर अन्य 19 समूहों में तेजी रही। इस दौरान कमोडिटीज 0.78, सीडी 1.22, ऊर्जा 1.80, एफएमसीजी 0.50, वित्तीय सेवाएं 0.71, हेल्थकेयर 0.22, इंडस्ट्रियल्स 0.68, दूरसंचार 1.93, यूटिलिटीज 0.92, ऑटो 1.46, बैंकिंग 0.65, कैपिटल गुड्स 0.73, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.39, धातु 0.64, तेल एवं गैस 2.23, पावर 0.97, रियल्टी 2.07, टेक 0.25 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.87 प्रतिशत मजबूत रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.02, जर्मनी का डैक्स 0.43, जापान का निक्केई 1.53 और चीन के शंघाई कम्पोजिट 0.44 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं, हांगकांग के हैंगसेंग में 0.06 प्रतिशत की गिरावट रही।

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 107 अंक की तेजी लेकर 84,651.15 अंक पर खुला लेकिन ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली होने से 84,607.38 अंक के निचले स्तर तक टूट गया। वहीं, लिवाली होने से कारोबार के अंतिम चरण में यह 84,980.53 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 84,544.31 अंक की तुलना में 0.45 प्रतिशत चढ़कर 85051 अंक हो गया। इसी तरह निफ्टी 82 अंक की बढ़त लेकर 25,872.55 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 25,847.35 अंक के निचले जबकि 25,956.00 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछलें सत्र के 25,790.95 अंक के मुकाबले 0.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ 26975 अंक पर बंद  हुआ।

इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.29, एसबीआई 2.55, भारती एयरटेल 2.25, कोटक बैंक 1.71, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.62, अल्ट्रासिमको 1.43, टाटा स्टील 1.25, अडानी पोर्ट्स 1.24, एचडीएफसी बैंक 0.98, एनटीपीसी 0.98, नेस्ले इंडिया 0.92, टाइटन 0.54, मारुति 0.52, रिलायंस 0.51, आईटीसी 0.38, बजाज फाइनेंस 0.13, एक्सिस बैंक 0.09, टाटा मोटर्स 0.05 और बजाज फिनसर्व 0.05 प्रतिशत शामिल रही। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक 1.25, इंडसइंड बैंक 1.05, एशियन पेंट 0.97, टेक महिंद्रा 0.89, एचसीएल टेक 0.49, इंफ़ोसिस 0.48, टीसीएस 0.41, एलटी 0.21, पावरग्रिड 0.03, सन फार्मा 0.03 और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर 0.01 प्रतिशत गिर गए।

Read More बैंकिंग और आईटी कंपनियों में बिकवाली से शेयर बाजारों मे शुरुआती गिरावट, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर