Stock Market : शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 34.73 अंक और निफ्टी 18.10 अंक फिसला

Stock Market : शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 34.73 अंक और निफ्टी 18.10 अंक फिसला
विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर एफएमसीजी, वित्तीय सेवाएं, दूरसंचार, ऑटो और बैंकिंग समेत तेरह समूहों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार गिरकर बंद हुआ।

मुंबई। विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर एफएमसीजी, वित्तीय सेवाएं, दूरसंचार, ऑटो और बैंकिंग समेत तेरह समूहों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार गिरकर बंद हुआ।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 34.74 अंक फिसलकर 79,441.45 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 18.10 अंक उतरकर 24,123.85 अंक रह गया। हालांकि बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में मिलाजुला रुख रहा। इससे मिडकैप 0.57 प्रतिशत टूटकर 46,403.23 अंक पर आ गया जबकि स्मॉलकैप 0.07 प्रतिशत बढ़कर 52,988.28 अंक हो गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4008 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2036 में तेजी जबकि 1880 में गिरावट रही वहीं 92 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 21 कंपनियों में लिवाली जबकि 28 में बिकवाली हुई वहीं एक के भाव स्थिर रहे।

बीएसई के 13 समूहों में बिकवाली का दबाव रहा। इससे कमोडिटीज 0.15, सीडी 0.17, एफएमसीजी 0.67, वित्तीय सेवाएं 0.67, हेल्थकेयर 0.25, दूरसंचार 1.31, यूटिलिटीज 0.16, ऑटो 0.74, बैंकिंग 0.91, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.46, धातु 0.20, पावर 0.37 और सर्विसेज समूह के शेयरों में 0.04 प्रतिशत की गिरावट रही।

Read More शेयर बाजार आउटलुक: वैश्विक कारकों और मानसून की प्रगति से तय होगी अगले सप्ताह शेयर बाजार की दिशा, इन कंपनियों में दिखेगा जोरदार उछाल

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.28 और जर्मनी का डैक्स 0.93 प्रतिशत गिर गया जबकि जापान का निक्केई 1.12, हांगकांग का हैंगसेंग 0.29 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.08 प्रतिशत मजबूत रहा।

Read More हरे निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 291 अंक की बढ़त के साथ 77,094.07 पर बंद, इन शेयर्स में दिखी तेजी

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण