लाल निशान में बंद हुआ बाजार, शेयर बाजारों में भारी गिरावट, सेंसेक्स 610 अंक लुढ़का

शेयर बाजार में भारी बिकवाली

लाल निशान में बंद हुआ बाजार, शेयर बाजारों में भारी गिरावट, सेंसेक्स 610 अंक लुढ़का

सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेज गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 609 अंक टूटकर 85,102 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 226 अंक गिरा। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में ज्यादा दबाव रहा। रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे अधिक प्रभावित हुए।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को भारी गिरावट रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 609.68 अंक (0.71 प्रतिशत) लुढ़ककर 85,102.69 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 225.90 अंक यानी 0.86 प्रतिशत गिरकर 25,960.55 अंक पर आ गया। 

शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली देखी गयी। मझौली और छोटी कंपनियों में ज्यादा गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.71 प्रतिशत और स्मॉलकैप 100 सूचकांक 2.61 प्रतिशत टूट गया।

एनएसई में रियलिटी सेक्टर का सूचकांक करीब 3.5 प्रतिशत टूट गया। सार्वजनिक बैंकों के सूचकांक में भी लगभग 2.8 फीसदी की गिरावट रही। रसायन, धातु, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, स्वास्थ्य, फार्मा, ऑटो और एफएमसीजी समूहों के सूचकांक भी एक से दो प्रतिशत के बीच गिरे।

सेंसेक्स में बीईएल का शेयर करीब पांच प्रतिशत लुढ़क गया। इटरनल, ट्रेंट, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस में दो से ढाई फीसदी के बीच गिरावट रही। अडानी पोर्टस, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर में भी डेढ़ फीसदी के अधिक टूटे। एशियन पेंट्ंस, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, एनटीपीसी, एलएंडटी, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एलएंडटी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी एक फीसदी से अधिक टूटे। वहीं, टेक महिंद्रा का शेयर 1.4 प्रतिशत के करीब चढ़ा। 

Read More जीएसटी में कटौती के बाद यात्री वाहनों की बिक्री दिसंबर में 27 प्रतिशत बढ़ी, सालाना बिक्री का भी बना नया रिकॉर्ड

Post Comment

Comment List

Latest News

मकर संक्रांति की खुशियां चीत्कार में बदली, चाइनीज मांझे से पांच साल के मासूम की मौत मकर संक्रांति की खुशियां चीत्कार में बदली, चाइनीज मांझे से पांच साल के मासूम की मौत
चाइनीज मांझे से कोटा जिले में यह पहला गंभीर मामला है जब किसी की जान गई ।
हीरापुरा बस अड्डे से बसों का संचालन कल से होगा शुरू, पहले चरण में 250 बसें चलेंगी
राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज और ट्रंप ने की फोन पर बात, द्विपक्षीय 'अनसुलझे मुद्दों' पर हुई चर्चा
शराब घोटाला मामला: पूर्व मंत्री कवासी लखमा को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत
ये हटा रहे, वो लगा रहे, शहर को बदरंग करने वालों पर नहीं हो रही सख्ती
Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में तापमान बढ़ा, कड़ाके की ठंड से मिली राहत 
100 ग्राम सेवा/कृषि-विकास सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण को मंजूरी, 5 समितियों के लिए स्वीकृति आदेश जारी