लाल निशान में बंद हुआ बाजार, लगातार दूसरी बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 436 अंक टूटा

सेंसेक्स–निफ्टी लाल निशान में बंद

लाल निशान में बंद हुआ बाजार, लगातार दूसरी बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 436 अंक टूटा

मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट जारी रही। सेंसेक्स 436 अंक टूटकर 84,666 पर और निफ्टी 120 अंक गिरकर 25,839 पर बंद हुआ। आईटी, ऑटो और फार्मा सेक्टर में कमजोरी रही, जबकि सरकारी बैंक और रियल्टी शेयरों में खरीदारी देखी गई।

मुंबई। शेयर बाजारों में गिरावट का दौर जारी है। मंगलवार को सेंसेक्स 436.41 अंक टूटकर 84,666.28 अंक और निफ्टी-50 सूचकांक 120.90 अंक नीचे 25,839.65 अंक पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरी गिरावट देखी गयी और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 436.41 अंक (0.51 प्रतिशत) टूटकर 84,666.28 अंक पर आ गया। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 120.90 अंक यानी 0.47 प्रतिशत लुढ़क कर 25,839.65 अंक पर बंद हुआ। सोमवार को भी दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में रहे थे। दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में तेजी रही। इसका प्रमुख कारण रुपये में लौटी मजबूती रही। 

आईटी, ऑटो, फार्मा, वित्त स्वास्थ्य और धातु समूहों में गिरावट रही। वहीं, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, सरकारी बैंकों, रसायन और रियलिटी समूहों में निवेशकों ने पैसा लगाया। सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स का शेयर लगभग 4.6 प्रतिशत और टेक महिंद्रा का करीब दो फीसदी लुढ़क गया। एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा स्टील में 1.7 फीसदी से अधिक की गिरावट रही। मारुति सुजुकी, सनफार्मा, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर एक प्रतिशत से अधिक टूट गये। एटरनल और टाइटन के शेयर दो प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। अडानी पोर्टस में भी एक फीसदी से अधिक की तेजी रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

शिक्षक के ट्रांसफर पर छात्र भावुक : धरने पर बैठे, कहा- वापसी तक नहीं करेंगे स्कूल में प्रवेश  शिक्षक के ट्रांसफर पर छात्र भावुक : धरने पर बैठे, कहा- वापसी तक नहीं करेंगे स्कूल में प्रवेश 
छात्रों को समझाने की कोशिश की और ट्रांसफर को सामान्य प्रक्रिया बताया, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे।
वायदा बाजार की तेजी के असर : दोनों कीमती धातुओं में तेजी, जानें क्या है भाव
राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय प्रतिनिधियों का जयपुर पहुंचने पर भावभीना स्वागत, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत
सिंधीकैम्प थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बस स्टैंड से एसी कॉपर पाइप चोरी करने वाले दो बदमाश और दो खरीदार गिरफ्तार
आधुनिक होने के साथ आत्मनिर्भर भी हो रहा रेलवे : दुनिया के देशों को कर रहे ट्रेन के कोच का निर्यात, मोदी ने कहा- इससे हमारी अर्थव्यस्था को मिलता है बड़ा लाभ 
जयपुर के एसबीआई एटीएम में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश, बदमाश ने सिक्योरिटी गार्ड की अंगुलियां चबाईं ; लोगों ने पकड़कर पुलिस सौंपी
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन