इंडिगो संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, नागरिकों को परेशान करने के लिए नियम नहीं बनाएं, 8 दिन में कैंसिल हो चुकीं 5000 से ज्यादा फ्लाइट

इंडिगो संकट पर सरकार का बड़ा कदम, उड़ानों में कटौती

इंडिगो संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, नागरिकों को परेशान करने के लिए नियम नहीं बनाएं, 8 दिन में कैंसिल हो चुकीं 5000 से ज्यादा फ्लाइट
इंडिगो की लगातार उड़ान रद्द और देरी की समस्या के बीच पीएम मोदी ने नियमों को जनहितकारी बनाने की बात कही। इसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो के विंटर फ्लाइट शेड्यूल में लगभग 5 प्रतिशत की कटौती कर दी है।

नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस की परेशानी को आज करीब 8 दिन हो गए हैं और इससे लाखों यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा हैं। इंडिगो के हालिया संकट के बीच आज पीएम मोदी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि, नियम कानूनों को बनाने का मकसद केवल सिस्टम को बेहतर बनाना होना चाहिए ना कि जनता को परेशान करना। बता दें कि, पीएम मोदी का ये बयान उस समय आया जबकि फ्लाईट्स कैंसिल होने और देरी की खबरें पूरे देश से सुखिर्या बटोर रही है।

पीएम मोदी के बयान के बाद इंडिगो एयरलाइन के खिलाफ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रायल ने बड़ा एक्शन लेते हुए विंटर सेशन के लिए इंडिगो के फ्लाइट शेड्यूल में करीब 5 प्रतिशत की कमी कर दी गई है। बता दें कि इस समय इंडिगो एयरलाइन की इस समय करीब 2200 से ज्यादा उड़ानों का संचालन कर रही है। मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस के साथ रिव्यू और मीटिंग करने के बाद ही इस प्रकार का फैसला लिया ताकि आने वाले समय में किसी और एयरलाइंस के साथ ऐसा नहीं हो।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी