गिरावट में बंद हुए शेयर बाजार : बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

लगातार तीन दिन की तेजी के बाद गिरावट में बंद हुए

गिरावट में बंद हुए शेयर बाजार : बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार तीन दिन की तेजी के बाद गिरावट में बंद हुए। सेंसेक्स 296 अंक टूटकर 82,269 पर और निफ्टी 98 अंक गिरकर 25,320 पर बंद हुआ। मेटल, आईटी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली दिखी, जबकि एफएमसीजी, ऑटो और स्मॉलकैप शेयरों में आंशिक मजबूती रही।

मुंबई। एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांक लगातार तीन दिन की तेजी के बाद गिरावट में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 296.59 अंक (0.36) गिरकर 82,269.78 अंक पर रहा। सुबह 619 अंक नीचे खुलने के बाद सूचकांक पूरे दिन लाल निशान में रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 98.25 अंक टूटकर 25,320.65 अंक पर बंद हुआ।

मझौली कंपनियों में भी बिकवाली का जोर रहा, जबकि छोटी कंपनियों में लिवाली ज्यादा देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.26 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.32 प्रतिशत मजबूत हुआ।

निफ्टी धातु सूचकांक में 5.21 प्रतिशत की जबरदस्त गिरावट रही। आईटी, वित्तीय सेवाओं और निजी बैंङ्क्षकग समूहों के सूचकांक भी लाल निशान में रहे। एफएमसीजी, रियलटी, ऑटो, मीडिया, स्वास्थ्य, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों के सूचकांकों में भी मजबूती रही।

सेंसेक्स में टाटा स्टील का शेयर साढ़े चार प्रतिशत टूट गया। आईसीआईसीआई बैंक का शेयर दो प्रतिशत नीचे बंद हुआ। पावरग्रिड, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक मङ्क्षहद्रा और इंफोसिस के शेयर एक से दो प्रतिशत की गिरावट में रहे। कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, एनटीपीसी, इटरनल, इंडिगो और बजाज फाइनेंस के शेयर भी लाल निशान में रहे।

Read More हरे निशान में बंद हुआ बाजार, आईटी और एफएमसीजी कंपनियों में दिखी जोरदार बिकवाली

महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सवा फीसदी से अधिक चढ़ा। भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी और बीईएल के शेयर एक फीसदी से अधिक मजबूत हुए। हिंदुस्तान यूनीलिवर, टाइटन, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक और सनफार्मा के शेयर भी हरे निशान में रहे।

Read More पश्चिम एशिया संकट का बड़ा असर: सरकारी तेल कंपनियों को पहली तिमाही में 18,150 करोड़ रुपये का भारी नुकसान

 

Read More इथेनॉल से बनेगी बिजली, अब बिना ग्रिड कनेक्शन चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक कारें; भारत में लॉन्च हुआ नया EV चार्जिंग सिस्टम

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक
नई दिल्ली में आयोजित 36वीं डब्ल्यूएमसीसी बैठक में भारत और चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति बनाए रखने...
भारत के सबसे बड़े एजुकेशन फेस्टिवल ‘स्कून्यूज़ ग्लोबल एड फेस्ट’के 10वें संस्करण का आगाज, 500 से अधिक शिक्षक, प्राचार्य और स्कूल लीडर्स शामिल
संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू
टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर आरोप, एसएमएस स्टेडियम में भाजपा कार्यक्रम हाईकोर्ट आदेश का उल्लंघन
डबल इंजन अब बना 'ट्रबुल इंजन' : अखिलेश ने शेयर किया राज्यपाल का वीडियो, बोले- गुजरात मॉडल में घपलेबाजी की खुली पोल
ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर की शाही विरासत को निहारा : सिटी पैलेस से हवामहल तक दिखा सांस्कृतिक वैभव, पारंपरिक स्वागत से अभिभूत हुए विदेशी प्रतिनिधि
अभिनय से ब्रांड तक कियारा आडवाणी का जलवा, भारत की टॉप-5 सबसे मूल्यवान महिला सेलिब्रिटी ब्रांड्स में हुई शामिल