बच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से खाना खिलाएं

पेरेंट्स सोचते हैं कि बच्चे को रोटी खिलानी ही सब कुछ

बच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से खाना खिलाएं
अक्सर पेरेंट्स इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि उनका बच्चा ठीक से खाना नहीं खाता है। वह बस भोजन के दौरान एक-आधी रोटी खाता है। पेरेंट्स इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि अगर बच्चा ठीक से रोटी नहीं खाएगा तो उसको जरूरी पोषण कैसे मिलेगा , पेरेंट्स सोचते हैं कि बच्चे को रोटी खिलानी ही सब कुछ है।

एक आम धारणा है कि बच्चा जितना ज्यादा रोटी खाएगा उतना उसकी सेहत के लिए अच्छा होगा। कुछ पेरेंट्स बच्चे को जबरदस्ती रोटी और सब्जी खिलाने की कोशिश करते हैं, यहां तक कि वे इसके लिए उन्हें डांट तक लगा देते हैंं,लेकिन क्या ऐसा करना सही है हर उम्र में हमारे शरीर के लिए पोषक तत्वों की जरूरत निश्चित होती है। इसलिए बच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से खाना खिलाना चाहिए।

डॉक्टर्स का कहना है

रोटी कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है। साथ ही हमारे शरीर की ऊर्जा के लिए दैनिक आवश्यकता में 50 60: तक कार्बोहाइड्रेट शामिल हैं। लेकिन कई अन्य चीजें भी हैं जो न सिर्फ बच्चों के लिए बल्कि हम सभी के दैनिक आहार में होना जरूरी हैं। प्रोटीन और फैट, साथ ही अन्य माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का भी आहार में शामिल होना जरूरी है।    

प्रोटीन की जरूरत

Read More 75 वर्षीय महिला की गर्दन से निकाली 25×25 सेंटीमीटर की विशाल गांठ, एसएमएस में दुर्लभ ऑपरेशन सफल

बहुत से लोग पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन के महत्व को कम आंकते हैं। अगर आपको लगता है कि दाल की एक कटोरी आपके बच्चे के दिन की प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने वाली है, तो आप गलत हैं। प्रोटीन की दैनिक आवश्यकता शरीर के कुल वजन के प्रति किलोग्राम के अनुसार 0.8 मिलीग्राम से 1.2 मिलीग्राम के बीच होती है।    

Read More कमर दर्द को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी : डॉ. डीपी शर्मा

आवश्यक मिनरल

Read More 25 अगस्त से 8 सितंबर तक मनाया जाएगा 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा, जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए बढ़ेगी जनभागीदारी

बच्चे के आहार में रंग-बिरंगी सब्जियां और विभिन्न प्रकार के फलों को शामिल करने की भी जरूरत है। जो फाइबर, विभिन्न विटामिन और आवश्यक मिनरल प्रदान करते हैं, साथ ही कुछ तो प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट भी प्रदान करते हैं। बहुत से लोग सोचते हैं कि फैट खाने से वजन बढ़ता है, लेकिन यह एक गलत धारणा है। शरीर में कई महत्वपूर्ण जैव रासायनिक प्रतिक्रियाओं के लिए आपके शरीर को वसा की अच्छी मात्रा की आवश्यकता होती है। इसलिए अपने बच्चे के आहार में नट्स और ड्राई फू्रट्स, बीज, एवोकैडो खिलाने पर ध्यान देना चाहिए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धार के छात्रावास में हंगामा, खिड़की से कूदकर सड़क पर निकलीं छात्राएं, 2.5 किलोमीटर पैदल चलकर प्रशासन से लगाई मदद की गुहार धार के छात्रावास में हंगामा, खिड़की से कूदकर सड़क पर निकलीं छात्राएं, 2.5 किलोमीटर पैदल चलकर प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
मध्यप्रदेश के धार जिले के निसरपुर स्थित माता शबरी आदिवासी कन्या छात्रावास से अव्यवस्थाओं और घटिया भोजन से परेशान 40...
टर्बुलेंस हादसे के बाद Air India की सख्ती: पायलटों की ड्रग स्क्रीनिंग तेज, दो रिपोर्ट नॉन-नेगेटिव आने से बढ़ी चिंता
राजस्थान के बांधों में 55.84 प्रतिशत पानी, पिछले 24 घंटे में 39.58 एमसीएम की बढ़ोतरी
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में
त्योहार पर मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई, जोखिम वाले खाद्य पदार्थों और क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज कीं, 21 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति गठित
35 वर्षीय युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, रेलवे लाइन के पास मिला अज्ञात शव