आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल
दिन अच्छा रहेगा। बिगडे काम बनेंगे।धर्म के प्रति रूचि बनेगी।धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें।

मेष : दिन अच्छा रहेगा। बिगडे काम बनेंगे।धर्म के प्रति रूचि बनेगी।धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। गुरूजनों का आशीर्वाद प्राप्त करें, सलाह करने से काम आसानी से बनेंगे।रोजगार में लाभ होगा।

वृष : समय उत्तम है। जल्दबाजी में किये काम नुकसान दे सकते हैं। अनुभवी लोगों से सलाह मशविरा कर कार्य प्रारंभ करें, सफलता प्राप्त होगी। दिन उत्साह व प्रसन्न्ता से व्यतीत होगा। धन की आवक बनी रहेगी। रोजगार में लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन : व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा।नौकरी पेशा लोगों की प्रभावी छवि बनेगी। यात्रा का योग है, लाभदायक यात्रा होगी, सावधानी से वाहन चलाएं। पुरानी रकम की वसूली हो सकेगी। प्रसन्नता का माहौल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को मनोनुकूल परिणाम व अवसर मिलेंगे।

कर्क : स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहेगी। शारीरिक कमजोरी, पेट व गले से संबंधी बीमारी हा सकती है, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें अन्यथा भविष्य में बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। खानपान पर नियंत्रण रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।बुजूर्गों की सलाह मानें। 

सिंह : किसी प्रकार से किसी से कोई बहुमुल्य वस्तु उपहार या भेंट में मिलेगी जो यादगार रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद संभव है। मानसिक रूप से स्वयं को अस्थिर महसूस करेंगे, अंजाना भय रहेगा।

कन्या :  काम के प्रति सजग रहेंगे, काम में जोखिम भी उठाएंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। सावधानी से कार्य करें। किसी महत्वपूर्ण सूचना को प्राप्त करेंगे, क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कार्य बनते बनते बिगड सकते हैं। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें।

तुला : नौकरीपेशा वर्ग को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, प्रशंसा मिलेगी। शेयर बाजार में लाभ की संभावना। थोडे प्रयासों से अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही गंभीर परिणाम दिला सकती हैं।

वृश्चिक : कोई दुखद समाचार आपको अशांत कर सकता है, मन को स्थिर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें, लाभ के अवसर लापरवाही से हानि में बदल सकते है। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा गंभीर परिणाम भविष्य में देखने को मिलेंगे।

धनु : दिन का अधिकांश समय सामाजिक व धार्मिक कार्यों में व्यतित होगा। आय व्यय की स्थिति बराबर रहेगी। फिजूल खर्च अधिक होगा।व्यापार सामान्य रहेगा। दान पूण्य के अवसर मिलेंगे।मानसिक शांति रहेगी। संतुलित व्यवहार से दुश्मन को भी दोस्त बना लेंगे।

मकर : आशाजनक दिन होने से उलझे पैतृक व अन्य मामले सुलझेंगे। रूका पैसा प्राप्त होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी, जिससे परिवार में भी माहौल खुशनुमा रहेगा। निवेश के सौदों में सावधानी आवश्यक है। राज्य पक्ष से लाभ होगा। खर्च पर नियंत्रण रखें।

कुंभ : व्यापार में उतार चढाव होने से मन अशांत रहेगा।आय के नए स्त्रौत बनेंगे, लेकिन आय व्यय बराबर बना रहेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें। भागीदारी से बचें।अधीनस्थों पर अधिक विश्वास ना करें। शेयर बाजार में सोच समझ कर निवेश करें।संतान सुख मिलेगा। 

मीन : नौकरी पेशा को सावधानी से दिन व्यतीत करना चाहीए। आफिस की राजनीति से दूर रहना श्रेयकर होगा अन्यथा छवि पर दाग लगने की संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन खराब है, अधिक कार्य के कारण सेहत खराब हो सकती है। आय व्यय बराबर रहेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव