आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'

सावधान रहने का समय है। व्यापार, व्यवसाय में सावधानी बरतना आवष्यक है। अधीनस्थों के भरोसे कार्य छोडने से नुकसान उठाना पडेगा। साझेदारों से सावधान रहें।

मेष
सावधान रहने का समय है। व्यापार, व्यवसाय में सावधानी बरतना आवष्यक है। अधीनस्थों के भरोसे कार्य छोडने से नुकसान उठाना पडेगा। साझेदारों से सावधान रहें। पारिवारिक विवादों को समझौते से हल करना समझदारी है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बनेगी।

मिथुन
कानूनी विवादों में सफलता प्राप्त होगी। मन शांत रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यदि संतान व्यापार करती है तो लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन प्रबंधन के लिए किये प्रयास सफल होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह
परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। संतान की पदोन्नति संभव। अर्थ लाभ के लिए कार्य अब सकारात्मक परिणाम देंगे। सामाजिक स्तर पर विवाद उत्पन्न हो सकते हैं, सावधानी बरतें। व्यापार विस्तार होगा किन्तु आशाजनक लाभ नहीं होने से मन व्याकूल हो सकता है।

तुला
समय के साथ समस्याओं का समाधान संभव है। व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा। नया कारोबार प्रारंभ करेंगे। कार्यस्थल पर तनाव का माहौल बन सकता है। प्रतियोगियों व उच्चाधिकारियों से बना कर रखें। आय को लेकर चिंतित होने की आवष्यकता नहीं है।

Read More आज का भविष्यफल 

धनु
मान मनुहार के बाद होने वाले कार्य अब सरलता से पूर्ण होंगे। मान प्रतिष्ठा बढेगी। रिष्तेदारों व मित्रों से सहयोग मिलेगा। आय के साधन बढेंगे। पदोन्नति के लिए समय है,व्यर्थ परेशान होना उचित नहीं। सामाजिक स्तर पर किसी विवाद को सुलझाऐंगे। व्यापार में प्रतियोगियों को परास्त करेंगे।

Read More आज का भविष्यफल     

कुंभ
आर्थिक रूप से बनी समस्या का निवारण होगा। व्यापार सामान्य रहेगा। सौंदर्य प्रसाधनों में निवेश से लाभ। महिलाओं के लिए समय खास है। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा।अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे।विदेश से साझेदारी का प्रस्ताव प्राप्त होगा। पदोन्नति के योग।

Read More आज का भविष्यफल     

वृष
भोग विलासिता के साधनों पर खर्च बढेगा। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। परिवार के लिए समय निकालें, अन्यथा विवादों का सामना करना पडेगा। व्यापार विस्तार के लिए धन का प्रबंध हो जाएगा। आजीविका के लिए विदेश यात्रा संभव। संतान से विवाद बढेंगे। 

कर्क
नवनिर्माण के कार्य में लाभ। संतान के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। भूमि भवन या संपत्ति विवादों में समझौता करना उचित रहेगा। गृह कलह समाप्त होगी। व्यापार विस्तार के लिए किये प्रयास सफल होंगे। गत दिनों से चल रहा तनाव अब समाप्त होगा।

कन्या
अविवाहितों या नौकरीपेषा के लिए दिन शुभ फलदायक है। विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। जिन स्थानों से अकारण ना सुनी हो वह भी आपके पक्ष में खडे रहेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढता के साथ नए रिष्ते बनने का समय हैै। स्थानान्तरण के साथ पदोन्नति का समय है।

वृश्चिक
लंबे समय से चल रही परेशानी का अब अंत होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा किन्तु परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। पडोस के अकारण विवाद संभव। संतान के आचरण से परेशानी होगी। कानूनी मामले पक्ष में निर्णित होंगे। धन को लेकर चल रही परेशानी समाप्त होगी।

मकर
 प्रेम संबंधों में कटूता संभव। भोग विलासिता छोड कार्य पर ध्यान देना आवष्यक है।आय की स्थिति सामान्य रहेगी, किन्तु खर्च को नियंत्रित करना आवश्यक है। महिलाओं के लिए समय शुभ। व्यवसाय में चल रही प्रतियोगिता से स्वयं को बाहर करें,अन्यथा शत्रु की संख्या बढेगी।

मीन
कारोबार को लेकर लंबी दूरी की यात्रा संभव। वाहन सुख प्राप्त होगा। भवन निर्माण का मानस है तो टाल दें। अनर्गल खर्च से बचें। अपनी कार्यशैली से बिगडे कार्य बना लेंगे किन्तु धन संबंधी समस्याओं का समाधान मुश्किल होगा।प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संभागवार बैठकों से सत्ता-संगठन में सीधा संवाद, मुख्यमंत्री आवास पर मंथन संभागवार बैठकों से सत्ता-संगठन में सीधा संवाद, मुख्यमंत्री आवास पर मंथन
मुख्यमंत्री आवास पर शनिवार को भाजपा की संभागवार बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोटा, जयपुर...
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : मंदिर का धन केवल भगवान का, कोर्ट ने कहा- इसका इस्तेमाल बैंक बचाने में नहीं किया जा सकता
दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड : 65 वर्षीय महिला और 5 वर्षीय नाती की घर में घुसकर निर्मम हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
कोटा दक्षिण वार्ड 26: नालियों में गंदगी और मनमर्जी के स्पीड ब्रेकर बने आमजन की परेशान
GO नहीं कैंसिल : इंडिगो की एक दिन में 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द, आज भी नहीं हो पाएगी सामान्य, इंडिगो ने मांगी माफी
पुलकित सम्राट ने की चंकी पांडे की तारीफ, कहा- उनकी मेहनत देखकर हमें खुद सीखने की प्रेरणा मिलती है
कालवाड़ रोड पर बड़ी दुर्घटना टली : पानी की लाइन डालते समय टूटी CNG पाइपलाइन, आधे घंटे में नियंत्रण