आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'
 मित्रों का सहयोग रहेगा। शेयर बाजार में निवेश में लाभ मिलेगा। संतान की ओर से शांति व लाभ। निवेश के योग बनेंगे जो भविष्य में लाभ दिलाऐंगे। यात्राओं के योग बनेंगे।

मेष
मित्रों का सहयोग रहेगा। शेयर बाजार में निवेश में लाभ मिलेगा। संतान की ओर से शांति व लाभ। निवेश के योग बनेंगे जो भविष्य में लाभ दिलाऐंगे। यात्राओं के योग बनेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा, परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे

मिथुन
व्यापार में भागीदारी संभल कर करें, निवेश में सावधानी बरतें, अन्यथा धन हानि हो सकती है। बुजूर्गों से सलाह व सहयोग मिलेगा। संतान से लाभ, शिक्षा के लिए विदेश जाने के योग। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नई चुनौतियों का सामना करेंगे, तथा उन्हें हल भी कर लेंगे।

सिंह
कठिन लगने वाले कार्य भी आज आसानी से पूर्ण होंगे। आकस्मिक लाभ होगा, भविष्य के लिए बचत कर सकेंगे, आय में भी वृद्धि होगी। कार्य व व्यवसाय पर कम ध्यान दे सकेंगे, लेकिन आपके सहयोगियों से कार्य पूर्ण होंगे। परिजन भी प्रशंसा करेंगे। ब1जूर्गों का आशीर्वाद रहेगा। 

तुला
नए कार्य आरंभ ना करें। आर्थिक मामलों को टालना श्रयकर रहेगा, बनते कार्य रूकने से मन व्यथित रहेगा। वाणी से किसी का दिन ना दुखाएं, आकस्मिक क्रोध से बचें, अन्यथा संबंधों में कटुता आ सकती है। स्वजन की बीमारी पर खर्च हो सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। 

धनु
आज के दिन का अधिकांश समय सामाजिक कार्यों में व्यतित होगा। आय व्यय की स्थिति बराबर रहेगी। फिजूल खर्च अधिक होगा। व्यापार सामान्य रहेगा। दान पूण्य के अवसर मिलेंगे। किसी पुराने संबंधी से मुलाकात होगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करेंगे। सुख के साधन जुटाऐंगे। 

कुंभ
जिस कार्य में हाथ डालेंगे, वह कार्य लाभदायक सिद्ध होगा। नौकरी में सहकर्मी से लाभ मिलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। न्यायिक कार्य पक्ष में हल होंगे। प्रत्येक कार्य में आशाजनक लाभ मिलेगा। पत्नी व संतान सुख मिलेगा। मनोकामना पूर्ण होगी। परिवार के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी।

वृष
माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बन सकती है, सावधानी बरतें। राज्यपक्ष उत्तम है, काम बनेंगे, अधिकारी सहयोग करेंगे, लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में संभल कर रहें, अचानक आए बदलाव से साथी से तकरार संभव है, वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी को सम्मान दें।

कर्क
शारीरिक कमजोरी, पेट व गले से संबंधी बीमारी होने से मानसिक परेशानी होगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। संतान से संबंधित समस्याओं से भी मन व्यथित रहेगा। राज्यपक्ष में हानि हो सकती है, अधिकारियों से मिलकर रहें। वाद विवाद की संभावना है, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। 

कन्या
आलस्य व लापरवाही के कारण महत्वपूर्ण सौदे हाथ से निकल सकते हैं, सावधानी बरतें। दोपहर बाद मनोरंजन के अवसर हाथ लगेंगे। परिवार में व्यर्थ बहस से मन व्यथित हो सकता है। साझेदारों से सावधान रहें, धोखा मिलने की संभावना। संभलकर निवेश करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक
आपके संपर्क में आने वालों को लिए आज का दिन समस्या ला सकता है, क्योंकि आप बुद्धि विवेक के साथ मदमस्त रहेंगे, जिससे लोगों को नीचा देखना पड सकता है। दिन मौज मस्ती में व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में परिश्रम के अनुरूप ही लाभ होगा। धन के कारण विवाद हो सकता है।

मकर
घर में अशांति का माहौल बन सकता है। बाहरी लोगों का सहयोग मिलने से समस्याओं का सामाधान हो सकता है। यात्रा योग है। व्यापार सामान्य रहेगा, आय स्थिर रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी से मनमुटाव की संभावना। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते है।

मीन
अधिक कार्य के कारण सेहत खराब हो सकती है। नेत्र व रक्त संबधी रोग की आशंका है। आर्थिक व व्यवहारिक कार्य में जोखिम लेने से बचें, जमानत लेने या देने से बचें, परिचित से धोखा मिल सकता है। उधार व्यवहार से बचें। कोर्ट कचहरी के कार्य सावधानी से करें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसबीआई जयपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने किया ध्वजारोहण एसबीआई जयपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने किया ध्वजारोहण
भारतीय स्टेट बैंक के जयपुर मंडल ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधान कार्यालय परिसर में समारोह आयोजित। मुख्य महाप्रबंधक ओंकार...
शहजाद पूनावाला का भाजपा से इस्तीफा: पांच साल बाद पार्टी छोड़ी, नितिन नवीन को पत्र लिखकर फैसला स्वीकारने की मांग
नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा: वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष, स्मृति ईरानी महासचिव और पीयूष गोयल बन कोषाध्यक्ष
25 अगस्त से 8 सितंबर तक मनाया जाएगा 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा, जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए बढ़ेगी जनभागीदारी
सहकारी संस्थाओं और जिला कार्यालयों की होगी नियमित विजिट, सेवाओं में सुधार पर जोर
श्रीनाथपुरम में बीएसएनएल ऑफिस बना मवेशियों का तबेला
नामी इलाकों में समस्याओं का अंबार, सुविधाएं बदहाल