आज का 'राशिफल'

आज का 'राशिफल'

दिन सामान्य रहेगा। माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है, स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहें। मौसमी बीमारी से परेशानी बढ सकती है। खान पान पर नियंत्रण रखें।

मेष
दिन सामान्य रहेगा। माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है, स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहें। मौसमी बीमारी से परेशानी बढ सकती है। खान पान पर नियंत्रण रखें। आय कम खर्च अधिक होने से मन बैचेन रहेगा।बुजूर्गों की सलाह मानें।

मिथुन
आय के साधन बढेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। छोटी मोटी व्यापारिक व धार्मिक यात्राओं का योग, मांगलिक या धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनेगे। खर्च पर नियंत्रण रखें, नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। धर्म के प्रति आस्था बढेगी।

सिंह
दिन सामान्य रहेगा। मन अशांत रहेगा। नौकरी में बाधा, शेयर बाजार में हानि की संभावना हैै। अधीनस्थों के व्यवहार से व्यापार में हानि की संभावना। राजकीय मामलों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, पुराना रोग उभर सकता है, चिकित्सकीय परामर्श लें।  

तुला
मानसिक रूप से थकावट महसूस करेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है, पुराना रोग उभर सकता है। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं का सामना करना पड सकता है, सावधानी रखे। शत्रु परेशान करने का हर संभव प्रयास करेगा। अधीनस्थ व्यापार में नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

Read More आज का भविष्यफल    

धनु
व्यापार में हानि हो सकती है, पुराने व्यवहारियों से संपर्क करें तथा कार्य को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। राज्य पक्ष व उच्च अधिकारियों से लाभ। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं। मित्रों या संबंधियों का सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग बना रहेगा।

Read More आज का भविष्यफल

कुंभ
पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। यात्राओं से लाभ होगा। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों से लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। बुजूर्गांंे के स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानी दूर होगी।

Read More आज का भविष्यफल     

वृष
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। आय में वृद्धि होगी। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। अधीनस्थों का व्यवहार आपके प्रति सुधरेगा, जिससे व्यापार में भी सुधार होगा। लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें रक्तचाप की समस्या हो सकती है।

कर्क
दिन उत्तम है। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्य पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। संतान को कोई बडा पद प्राप्त हो सकता है। संतान प्राप्ति का भी योग है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शेयर बाजार से भी बडा मुनाफा मिलेगा।

कन्या
दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में स्थिरता रहेगी। आय से अधिक खर्च होने से मन अशांत होगा। अधीनस्थों के व्यवहार से व्यापार में हानि की संभावना है। शेयर बाजार में सोच समझ कर निवेश करें। अपने व्यवसाय में बुजूर्गों की सलाह से समस्याओं का समाधान कर लेंगे।

वृश्चिक
स्वास्थ्य संबंधी समस्या का समाधान होगा।  लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शेयर बाजार में लाभ प्राप्त होगा। संतान को अच्छा पद प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए श्रेष्ठ समय है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। शत्रु परास्त होंगे। व्यवहार में मधुरता रखें।

मकर
मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। व्यापार मेंं लाभ प्राप्त होगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जो भविष्य की नई योजनाओं को बनाएगी। धन की प्राप्ति होगी। 

मीन
मित्रों से अनबन रहेगी। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, अधीनस्थों को नियंत्रित कर लेंगे तथा व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। आय की स्थिति सुदृढ होगी। धार्मिक यात्राओं का योग है। बुजूर्ग की सलाह मानें। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत