22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल ने टेनिस से लिया संन्यास, वीडियो के जरिए दी जानकारी
38 वर्षीय खिलाड़ी राफेल नडाल महान टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं
नडाल ने विडियों में कहा कि मैं आपको यह बताने आया हूं कि मैं प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास ले रहा हूं।
स्पेन। स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने टेनिस खेल से संन्यास की घोषणा कर दी है। नडाल ने एक वीडियो संदेश में कहा कि मैं आपको यह बताने आया हूं कि मैं प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास ले रहा हूं। पिछले कुछ साल मेरे लिए मुश्किल भरे रहे हैं, खास तौर पर पिछले दो साल। मैं बहुत उत्साहित हूं कि मेरा आखिरी टूर्नामेंट डेविस कप का फाइनल होगा, जिसमें मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व करूंगा।
38 वर्षीय खिलाड़ी राफेल नडाल महान टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं। जब वह 8 साल के थे, तब उन्होंने अंडर-12 आयुवर्ग का खिताब जीत लिया था। राफेल 22 बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन खिताब जीत चुके है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
30 May 2026 18:41:24
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...

Comment List