ऑक्शन में शामिल होंगी राजस्थान की 5 खिलाड़ी

409 खिलाड़ियों को शार्टलिस्ट किया गया

ऑक्शन में शामिल होंगी राजस्थान की 5 खिलाड़ी
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की महिला चयन समिति की अध्यक्ष गंगोत्री चौहान के अनुसार राजस्थान की कप्तान जसिया अख्तर, आयुषी गर्ग, सुमन मीणा, सोनल कलाल और अंडर-19 टीम की यशस्वी कट्टा को आॅक्शन के लिए शार्टलिस्ट किया गया है।

जयपुर। विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पहले संस्करण के लिए 13 फरवरी को होने वाली खिलाड़ियों की बोली में राजस्थान की 5 खिलाड़ी शामिल होंगी। ऑम्क्शन के लिए कुल 409 खिलाड़ियों को शार्टलिस्ट किया गया है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की महिला चयन समिति की अध्यक्ष गंगोत्री चौहान के अनुसार राजस्थान की कप्तान जसिया अख्तर, आयुषी गर्ग, सुमन मीणा, सोनल कलाल और अंडर-19 टीम की यशस्वी कट्टा को आॅक्शन के लिए शार्टलिस्ट किया गया है। राजस्थान की इन खिलाड़ियों ने बीसीसीआई के सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रभावित किया है। राजस्थान टीम पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमी फाइनल में पहुंची। जसिया अख्तर टूर्नामेंट में दो शतक सहित 501 रन बटोर रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में देशभर में टॉप पर हैं, वहीं आयुषी गर्ग ने भी बल्ले से कमाल दिखाते हुए दो शतक सहित 413 रन बनाए। सोनल कलाल और सुमन मीणा ने गेंद से कमाल दिखाते हुए क्रमश: 16 और 11 विकेट हासिल किए। 

1525 खिलाड़ियों ने किया आवेदन 
नीलामी में 409 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। बीसीसीआई ने मंगलवार को बताया कि 1525 खिलाड़ियों ने नीलामी का हिस्सा बनने के लिए आवेदन किया था, जिसमें से 409 खिलाड़ियों को शार्टलिस्ट किया गया है। इन खिलाड़ियों में 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी हैं। नीलामी में सिर्फ 90 खिलाड़ी ही बिक सकेंगी, जिनमें से 30 विदेशी क्रिकेटर होंगी। एक फ्रेंचाइजी 15-18 खिलाड़ी अपने दल में शामिल कर सकेगी। भारत के अलावा नीलामी सूची में आॅस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, श्रीलंका, बांग्लादेश, आयरलैंड और जिम्बाब्वे की खिलाड़ी शामिल हैं। संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग, थाईलैंड, नीदरलैंड और अमेरिका सहित आठ सहयोगी देशों की खिलाड़ियों ने भी सूची में जगह पाई है। 

हर टीम को मिलेगा 12 करोड़ का पर्स
डब्ल्यूपीएल की प्रत्येक फ्रेंचाइजी टीम को आॅक्शन में खिलाड़ी खरीदने के लिए 12 करोड़ रुपए का पर्स मिलेगा। बीसीसीआई के अनुसार हर साल इस पर्स में 1.5 करोड़ रुपए का इजाफा होगा। पुरुष आईपीएल के मुकाबले यह राशि बहुत कम है। आईपीएल में एक टीम के पास 95 करोड़ रुपए का पर्स रहता है।

विजेता को मिलेंगे 6 करोड़
विमेंस प्रीमियर लीग की विजेता टीम को  6 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिलेगी. उपविजेता टीम को 3 करोड़ और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम को एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

Read More वैभव सूर्यवंशी के ब्रांड वैल्यू ने मचाई धूम! 15 की उम्र में एक दिन में करते है 2 करोड़ की कमाई 

Tags: auction

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जापान में सजेगा राजस्थान, विरासत से वन्यजीव तक दिखेगी तस्वीर जापान में सजेगा राजस्थान, विरासत से वन्यजीव तक दिखेगी तस्वीर
जापान के टोक्यो में आयोजित 'टूरिज्म एक्सपो जापान-2026' में राजस्थान पर्यटन विभाग अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। राज्य...
असहमति के बाद भी सहयोगी आयुक्तों को तरजीह नहीं देते ज्ञानेश कुमार, तत्काल दें इस्तीफा: सिंघवी
कतर की मध्यस्थता में न्यूयॉर्क में अमेरिका से हुई बातचीत में ईरान ने रखी शर्तें: बघाई
गो गैस अब प्रदेश भर में होगी उपलब्ध, नेटवर्क विस्तार को लेकर सीएमडी नितिन खोरा का बड़ा ऐलान
शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,446 पर बंद; धातु, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में उछाल
यूं होता है पंचायती राज संस्थाओं में सीटों का आरक्षण, जानें
राजस्थान के निर्यातकों को नए बाजारों से जोड़ने पर जोर, टीपीसीआई और राजस्थान चैम्बर की बैठक में एफटीए ; सरकारी योजनाओं व सेक्टर-वाइज प्रशिक्षण पर बनी सहमति