दक्षिण अफ्रीका से हारकर भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में जाने से चूकी

दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया

दक्षिण अफ्रीका से हारकर भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में जाने से चूकी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका से आखिरी गेंद तक खिंचे मुकाबले में तीन विकेट से हारकर आईसीसी महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में जाने से चूकी है।

क्राइस्टचर्च। भारतीय महिला क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका से आखिरी गेंद तक खिंचे मुकाबले में तीन विकेट से हारकर आईसीसी महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में जाने से चूकी है। भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 274 रन बनाए, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में सात विकेट पर 275 रन बनाकर रोमांचक जीत हासिल की और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारत छह अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहा। भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन और फील्डिंग के बल पर एक समय पर आसानी से जीत हासिल करती दिख रही दक्षिण अफ्रीकी टीम को अंत में जीत के लिए तरसा दिया। दक्षिण अफ्रीका 27 ओवर में दो विकेट पर 139 रन पर था और यहां से मुकाबला एकतरफा लग रहा था, लेकिन हरमनप्रीत कौर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए न केवल दो विकेट निकाले, बल्कि बेहतरीन फील्डिंग से तीन रन आउट में भी योगदान दिया। 145 के स्कोर पर सेट बल्लेबाज लौरा वोल्वाड्र्ट को आउट करने के बाद भारत ने लगातार अंतराल पर विकेट लिए। परिणामस्वरूप आखिरी ओवर तक पहुंच गया।

मैच इतना फंस गया कि आखिरी ओवर की आखिरी गेंद तक कोई किसी को विजेता नहीं मान पाया। दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत के लिए सात रन चाहिए, जबकि भारत को चार विकेट। दीप्ति शर्मा  ने दबाव में गेंदबाजी का जिम्मा संभाला और पहली गेंद पर एक रन देने के बाद दूसरी गेंद पर दूसरा रन बचाते हुए रन आउट कर दिया। अगली दो गेंदों पर एक-एक रन आया। अब दक्षिण अफ्रीका को दो गेंदों पर तीन चाहिए थे, हालांकि दीप्ति ने दबाव में आकर अगली गेंद नो बॉल डाल दी और फिर दो गेंदों पर दो रन रह गए, जो दक्षिण अफ्रीका ने एक-एक करके आसानी से बना लिए और मैच जीत लिया।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लौरा ने 11 चौकों की मदद से 79 गेंदों पर सर्वाधिक 80 रन बनाए। भारत के लिए हरमनप्रीत और राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो-दो विकेट लिए, जबकि इससे पहले बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना ने छह चौकों और एक छक्के की मदद से 84 गेंदों पर 71, कप्तान मिताली राज ने आठ चौकों के सहारे 84 गेंदों पर 68, युवा बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने आठ चौकों के सहारे 46 गेंदों पर 53 और हरमनप्रीत ने चार चौकों के दम पर 57 गेंदों पर 48 रन बनाए। 2 आखिरी लीग मैचों के बाद प्लेऑफ का शेड्यूल स्पष्ट हो गया है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के अलावा इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज ने प्लेऑफ में क्वालिफाई किया है। 30 मार्च को ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड 31 मार्च को दूसरे सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

वित्त विभाग में 8 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार, प्रशासनिक जिम्मेदारियों में फेरबदल  वित्त विभाग में 8 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार, प्रशासनिक जिम्मेदारियों में फेरबदल 
वित्त (राजस्व) विभाग ने राजस्थान लेखा सेवा के आठ अधिकारियों को वर्तमान पद के साथ अतिरिक्त कार्यभार सौंपा। आदेश के...
रक्षित चतुर्वेदी राजस्थान विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट टीम के कोच नियुक्त
लावरोव का जर्मनी-ब्रिटेन पर निशाना, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल
विकसित राजस्थान @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में सुशासन मॉडल की अहम भूमिका- मुख्य सचिव 
डॉ. राजीव शर्मा बने ऑल राजस्थान दुकानदार महासंघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, दुकानदारों की समस्याओं के समाधान के लिए जारी होगा टोल फ्री नंबर
फिर से चले सोना और चांदी ऊंचाई की ओर : दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तेजी, जानें क्या है भाव  
Weather Update : राजस्थान में बढ़ी ठिठुरन, माउंट आबू में पारा 3 डिग्री के करीब