20 साल बाद सहवाग और आरती की शादी में आई दरार

सहवाग ने पलक्कड़ में विश्व नागयक्षी मंदिर का दर्शन किया था

20 साल बाद सहवाग और आरती की शादी में आई दरार

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और पत्नी आरती अहलावत के बीच तलाक की खबरें आई हैं। ऐसी खबरें हैं कि 20 साल की शादी में दरार आ गई है

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और पत्नी आरती अहलावत के बीच तलाक की खबरें आई हैं। ऐसी खबरें हैं कि 20 साल की शादी में दरार आ गई है। 2004 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिससे तलाक की अफवाहों को बल मिला है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी शैली के लिए मशहूर वीरेंद्र और आरती के दो बेटे हैं- आर्यवीर, जिनका जन्म 2007 में हुआ और वेदांत, जिनका जन्म 2010 में हुआ है। 20 साल की शादी में हाल ही में हुई घटनाओं से उनके बीच बढ़ती दूरियों का संकेत मिलता है। दीवाली समारोह के दौरान, वीरेंद्र ने सोशल मीडिया पर अपने बेटों और अपनी मां के साथ तस्वीरें साझा कीं, लेकिन आरती कहीं दिखाई नहीं दी थीं।

आधिकारिक पुष्टि नहीं: गौरतलब हो कि दो हफ्ते पहले, वीरेंद्र सहवाग ने पलक्कड़ में विश्व नागयक्षी मंदिर का दर्शन किया था और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी तस्वीरें साझा कीं थी। हालांकि, पोस्ट में भी आरती का कोई जिक्र नहीं था, जिससे उनके रिश्ते में तनाव का संकेत मिलता है। हालांकि क्रिकेट आइकन ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। लेकिन इस जोड़े की सार्वजनिक दूरी उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना