IND vs ENG: बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश दीप को मिला टीम में मौका

आकाश ने 29 प्रथम श्रेणी मैच में 103 विकेट लिए हैं

IND vs ENG: बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश दीप को मिला टीम में मौका
27 वर्षीय खिलाड़ी ने हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए के लिए खेलते हुये शानदार प्रदर्शन किया था जहां उन्होंने दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों में 11 विकेट हासिल किए थे।

कोलकाता। बंगाल के स्टार तेज गेंदबाज आकाश दीप को इंग्लैंड के खिलाफ भारत के शेष तीन मैचों के लिए पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। 

27 वर्षीय खिलाड़ी ने हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए के लिए खेलते हुये शानदार प्रदर्शन किया था जहां उन्होंने दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों में 11 विकेट हासिल किए थे। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के नाम 29 प्रथम श्रेणी मैचों में 103 विकेट हैं।

बीसीसीआई की चयन समिति ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये भारतीय टीम की घोषणा शनिवार को कर दी। टीम में आकाश दीप के अलावा बंगाल के एक और स्टार तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को भी शामिल किया गया है।

भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रित बुमरा (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल,शुबमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल,वाङ्क्षशगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।

Read More हॉकी वर्ल्ड कप : 32 साल का सूखा नहीं हुआ समाप्त, इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से दी शिकस्त

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम