एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप : राजस्थान की अरुंधति फाइनल में पहुंची, प्रीति और प्रिया भी खिताबी मुकाबले में पहुंचीं

54 किग्रा एलीट महिला फाइनल में अपनी जगह पक्की की

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप : राजस्थान की अरुंधति फाइनल में पहुंची, प्रीति और प्रिया भी खिताबी मुकाबले में पहुंचीं

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की प्रीति पवार ने 54 किग्रा फाइनल में जगह, 5-0 से कोरिया की एजी इम को हराया। 60 किग्रा में प्रिया और 70 किग्रा में अरुंधति भी फाइनल में, 65 किग्रा में अंकुशिता और 51 किग्रा में निकहत सेमीफाइनल में हार गईं।

उलानबटार। भारत की बैंटमवेट की जबरदस्त मुक्केबाज प्रीति पवार ने पेरिस ओलंपिक्स की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट कोरिया की एजी इम को हराकर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 54 किग्रा एलीट महिला फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

भारतीय महिला टीम की प्रिया और अरुंधति चौधरी भी उलानबटार में अपने-अपने सेमीफाइनल में विरोधियों को आसानी से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रीति के साथ शामिल हुईं। महिलाओं के 54 किग्रा सेमीफाइनल में वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स की गोल्ड मेडलिस्ट प्रीति ने शांत और जबरदस्त प्रदर्शन किया तथा इम के खिलाफ तीनों राउंड में दबदबा बनाते हुए 5-0 से जीत हासिल की। अब उनका सामना चीनी ताइपे की हुआंग सियाओ-वेन से होगा, जो तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन और टोक्यो 2020 ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हैं।महिलाओं की 60 किग्रा कैटेगरी में प्रिया ने नामुन मोनखोर (मंगोलिया) को 5-0 के एकमत फैसले से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब उनका मुकाबला टाइटल बाउट में नॉर्थ कोरिया की उन ग्योंग वोन से होगा। वहीं महिलाओं की 65 किग्रा कैटेगरी में अंकुशिता बोरो सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की निएन-चिन चेन से 0-3 से हार गईं। पहले राउंड के बाद पावर सप्लाई की दिक्कत की वजह से बाउट रुक गई, जिसके बाद पॉइंट््स के आधार पर नतीजा तय किया गया। महिलाओं की 70 किग्रा कैटेगरी में अरुंधति ने ओयशा तोइरोवा (उज्बेकिस्तान) पर 4-1 से जीत हासिल करके सबको प्रभावित किया और फाइनल में पहुंचने के लिए कंट्रोल और धैर्य दिखाया। अब उनका सामना कजाकिस्तान की बाकित सेइदिश से होगा। इस बीच महिलाओं की 51 किग्रा कैटेगरी में निकहत जरीन सेमीफाइनल में चीन की वू यू से 0-5 से हार गईं, जो मौजूदा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और इस डिवीजन की सबसे दमदार बॉक्सर्स में से एक हैं।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जल जीवन मिशन घोटाला :  रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी जल जीवन मिशन घोटाला : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी
जल जीवन मिशन से जुड़े करोड़ों रुपए के कथित घोटाले में गिरफ्तार रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल की रविवार को...
सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक