Asian Games: मुक्केबाजी में लवलीना को सिल्वर, प्रवीण को कांस्य मिला

Asian Games: मुक्केबाजी में लवलीना को सिल्वर, प्रवीण को कांस्य मिला

भारत की लवलीना बोरगोहेन को बुधवार को महिलाओं की 75 किलोग्राम वर्ग में रजत और प्रवीण हुड्डा को 57 किलोग्राम वर्ग में मुक्केबाजी मुकाबले में कांस्य पदक मिला है

हांगझोउ। भारत की लवलीना बोरगोहेन को बुधवार को महिलाओं की 75 किलोग्राम वर्ग में रजत और प्रवीण हुड्डा को 57 किलोग्राम वर्ग में मुक्केबाजी मुकाबले में कांस्य पदक मिला है।

चीन में चल रहे एशियाई खेलों में आज फाइनल मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज लवलीना को चीन की ली कियान के खिलाफ 5-0 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। चीनी मुक्केबाज पूर्व विश्व चैंपियन और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता रह चुकी हैं।

भारतीय मुक्केबाज और चीनी बॉक्सर ने इस फाइनल मुकाबले में शुरुआत से ही रिंग में आक्रामक रुख इख्तियार किया। लवलीना बोरगोहेन पहले राउंड में थोड़ी रक्षात्मक नजर आई। हालांकि, उन्होंने कुछ अच्छे पंच लगाकर जजों का ध्यान अपनी ओर जरूर खींचा।

वहीं, दूसरे और आखिरी राउंड में भारत की लवलीना ने अपने फुटवर्क का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए राइंड हैंड से कई पंच जड़े, लेकिन चीनी मुक्केबाज थोड़ी ज्यादा आक्रामकर नजर आईं और उन्होंने सर्वसम्मत निर्णय से स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।   

Read More टी-20 विश्व कप : डबल सुपर ओवर के बाद जीता दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान पर रोमांचक जीत

लवलीना बोरगोहेन ने इस साल की शुरुआत में विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में ली कियान का सामना किया था और उन्हें 4:1 के स्प्लिट डिसीजन से हराया था।

Read More दिशा लायन ने दिशा किंग को हराया : प्रियांशु ने खेली 50 रनों की शानदार पारी, ध्रुव बने मैन ऑफ द मैच

ओलंपिक पदक विजेता और विश्व चैंपियन लवलीना बोरगोहेन ने अपनी इस वर्ग के फाइनल में जगह बनाकर पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा हासिल किया था।

Read More सिरमौर कप पोलो : मैक्स चार्लटन ने जयपुर में अपने पहले ही मैच में दिखाया रंग, छठे चक्कर तक बराबरी के बाद जयपुर अरावली को 13-12 से किया पराजित 

वहीं महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्ग में मुकाबले में भारत की प्रवीण हुड्डा ने कांस्य पदक जीता है। आज यहां हुए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय मुक्केबाजी में प्रवीण हुड्डा को चीनी ताइपे की लिन के खिलाफ हार के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत
पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी रविवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ...
स्कूल छोड़ने की दर आधी : भजनलाल सरकार में शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार, बजट से मिलेगा नई पीढ़ी को मजबूत आधार
अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर कांग्रेस हमलावर : पायलट ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- यह डील देश के किसान और व्यापारी वर्ग के भी समझ से बाहर
एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों का आतंक : हमले में महिला यात्री बुरी तरह घायल, मौके पर अफरा-तफरी
किसानों के लिए बनें हर तरह की सस्ती मशीनें : चलाने में हो आसान, शिवराज ने कहा- इससे समय और श्रम की होगी बचत
टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में रुद्राभिषेक, श्रीलंका में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
भिस्ती समाज के होंगे चुनाव, बैठक में युवाओं ने लिया हिस्सा