जयपुर ओपन फिडे रेटेड चेस में अतीक, ईशान और अरिशा जीते, 20 राज्यों के 250 से अधिक रेटेड खिलाड़ी अपनी चुनौती कर रहे पेश 

4 से 84 साल के खिलाड़ी शामिल 

जयपुर ओपन फिडे रेटेड चेस में अतीक, ईशान और अरिशा जीते, 20 राज्यों के 250 से अधिक रेटेड खिलाड़ी अपनी चुनौती कर रहे पेश 

टूर्नामेंट में 500 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

जयपुर। जयपुर क्लब में आयोजित जयपुर ओपन क्लासिकल फिडे रेटेड चेस टूनार्मेंट के पहले दिन असम की श्रद्धा धर ने गुजरात के वीरेंद्र सिंह को, जयपुर के विवान कपूर ने दिल्ली के एके कलसियन को, बिहार के ईशान सतवत ने जयपुर के पीआर हर्ष को, जयपुर की अरिशा अग्रवाल ने राजस्थान के जालप इंद्राज को तथा जयपुर के ही अन- रेटेड अतीक कुमावत ने कोटा के रेटेड मुकेश मंडलोई को पराजित किया। वहीं यूपी के वाईके श्रीवास्तव को जयपुर के आरव गुप्ता ड्रा पर रोका। आयोजन सचिव जयेंद्र चतुवेर्दी ने बताया कि टूर्नामेंट में 500 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 4 से 84 साल के खिलाड़ी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 20 राज्यों के 250 से अधिक रेटेड खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं।

इससे पूर्व टूनार्मेंट के उदघाटन समारोह में नारायणा हॉस्पिटल के बैसिलिटी डायरेक्टर बलविन्दर सिंह वालिया, केयर हैल्थ इंश्योरेंस के रीजनल हैड राहुल पचोरी, जेएचडब्ल्यू के को-फाउंडर भूपेन्द्र सिंह और रायल जयपुर चेस क्लब के रवि बजाज अतिथि के रूप में मौजूद थे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं