रघु सिन्हा आईटीएफ 400 टेनिस टूर्नामेंट का आगाज : कौशिक, नितेश, रंजू, दानवीर और अभिजीत क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

राजीव शर्मा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया

रघु सिन्हा आईटीएफ 400 टेनिस टूर्नामेंट का आगाज : कौशिक, नितेश, रंजू, दानवीर और अभिजीत क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
रघु सिन्हा आईटीएफ मास्टर्स 400 टेनिस टूर्नामेंट की शुरुआत में कौशिक गांगुली, नितेश रूंगटा, रंजू चेरियन और रोहन भसीन ने पुरुष 45+ वर्ग में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 50+ में दानवीर वर्मा और अभिजीत पाठक प्री-क्वार्टर में पहुंचे। 40+ श्रेणी में राजीव जाखड़, पुनर भसीन और अनिंदितो गुहा ने जीत दर्ज की। टूर्नामेंट का उद्घाटन सुरेंद्र गोलछा ने किया।

जयपुर। कौशिक गांगुली, नितेश रूंगटा, रंजू चेरियन और रोहन भसीन ने जय क्लब कोर्ट्स पर शुरू हुए रघु सिन्हा आईटीएफ मास्टर्स 400 टेनिस टूर्नामेंट के पहले दिन अपने मुकाबले जीत पुरुषों के 45+ कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। राउण्ड ऑफ 16 के मुकाबलों में कौशिक ने गौरव बहल को 6-3, 6-1 से, नितेश ने अरुण चौधरी को 6-4, 6-0 से, रंजू ने दीपक कुमार शुक्ला को 6-4, 6-4 से और रोहन भसीन ने सुदीप जैन को 6-0, 6-2 से पराजित कर अंतिम आठ में जगह बनाई।  

50+ कैटेगरी में दानवीर वर्मा ने अरुण कुमार को 6-2, 6-2 से, अभिजीत पाठक ने ललित सिंह तालेड़ा को 6-1, 6-1 से हरा प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि 40+ कैटेगरी के राउण्ड ऑफ 32 में राजीव जाखड़ ने हरीश जाखड़ को 6-3, 6-3 से, पुनर भसीन ने रामकुमार चौधरी को 6-3, 7-5 से, अनिंदितो गुहा ने अभिषेक कुमार साहू को 6-0, 6-1 से पराजित किया।  गंगाधरन पोकाला को शशि कुमार जैन के खिलाफ और मधुसुदन वेलराज को अंजय कुमार के खिलाफ वॉकओवर मिल गया।  इससे पूर्व सुबह उद्योगपति सुरेन्द्र गोलछा और राजस्थान टेनिस एसोसिएशन महासचिव राजीव शर्मा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में टूर्नामेंट डायरेक्टर प्रदीप जैन, मैच रैफरी तेजल कुलकर्णी और ललित सिंह तालेड़ा समेत अन्य गणमान्य मौजूद थे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जेडीएफ में बच्चों ने दिखाई शहर के पुराने पेड़ों की कहानी, कच्ची बस्ती के 6 बच्चों का प्रोजेक्ट जेडीएफ में बच्चों ने दिखाई शहर के पुराने पेड़ों की कहानी, कच्ची बस्ती के 6 बच्चों का प्रोजेक्ट
जवाहर कला केंद्र में चल रहे जयपुर डिज़ाइन फेस्टिवल में इंडियन वुमेन इम्पैक्ट फाउंडेशन के बच्चों ने एक अनोखा प्रोजेक्ट...
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी हुई सस्ती और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव  
SIR पर चुनाव आयोग का स्पष्टीकरण: पुराने मतदाता बेझिझक जमा कर सकेंगे फॉर्म-6; सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी
लोकभवन में मनाया राज्य और केन्द्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस, राज्यपाल से विभिन्न राज्यों के निवासियों ने की मुलाकात
मनीला: 100 साल पुराने गुरूद्वारे में पीएम मोदी ने मत्था टेका, पुनर्विकास कार्य का किया शिलान्यास
जेडीएफ के दूसरे दिन "क्राफ्टिंग आइडेंटिटी" सत्र से शुरुआत, संस्कृति के स्वामित्व पर मंथन
रेलवे ने स्थगित किया आरयूबी निर्माण का ब्लॉक, 7 ट्रेनें अब नहीं होंगी प्रभावित